DA Hike: कर्मचारियों को तोहफा! सैलरी में होगा बड़ा इजाफा! होली से पहले बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, जानिए आपके अकाउंट में कितना बढ़कर आएग पैसा?

DA Hike Before Holi 2026: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्र सरकार 2 प्रतशत DA बढ़ोतरी को मंजूरी दे सकती है, जिससे DA 58 परसेंट से बढ़कर 60 प्रतिशत हो सकता है।

Update: 2026-02-09 08:43 GMT

नई दिल्ली 9 फरवरी  2026। रंगों के त्योहार होली 2026 से पहले केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है तो मौजूदा 58 प्रतिशत DA बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा।

फरवरी की सैलरी से मिल सकता है फायदा

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को फरवरी की सैलरी में बढ़ा हुआ DA मिल सकता है, साथ ही जनवरी महीने का एरियर भी मिलने की संभावना है। यह बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत होगी, क्योंकि अभी 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है।

कैबिनेट से कब मिल सकती है मंजूरी

उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट मार्च 2026 की शुरुआत में, यानी होली से पहले, DA संशोधन को मंजूरी दे सकती है। खास बात यह है कि यह 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग के औपचारिक समापन के बाद पहली DA बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही साफ होगा।

DA बढ़ोतरी किन आंकड़ों पर निर्भर करती है

DA की अंतिम गणना लेबर ब्यूरो द्वारा जारी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) पर आधारित होती है। दिसंबर 2025 के लिए यह इंडेक्स 148.2 पॉइंट पर स्थिर रहा है जो नवंबर के आंकड़े के बराबर है। इसी डेटा के आधार पर सरकार DA में संशोधन करती है।

DA क्या होता है और कितनी बार बढ़ता है?

महंगाई भत्ता (DA) वेतन का वह हिस्सा होता है, जो कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए दिया जाता है। केंद्र सरकार आमतौर पर साल में दो बार DA बढ़ाती है:

  • पहली बार जनवरी से
  • दूसरी बार जुलाई से

सैलरी पर कितना पड़ेगा असर

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये है। 58% DA पर उसे 58,000 रुपये मिलते हैं, अगर DA बढ़कर 60% होता है, तो यह 60,000 रुपये हो जाएगा यानी हर महीने 2,000 रुपये का सीधा इजाफा और एरियर अलग से।

नोट: यह खबर मीडिया रिपोर्ट्स और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। DA बढ़ोतरी का अंतिम फैसला केंद्र सरकार की आधिकारिक घोषणा और कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगा।

Tags:    

Similar News