Gold Rate Today 18 August 2025: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में सोना-चांदी के दाम में तगड़ा उछाल! 18 अगस्त के ताजा भाव देखकर रह जाएंगे दंग

Gold Rate Today 18 August 2025: छत्तीसगढ़ में आज 18 अगस्त 2025 के सोना-चांदी के भाव। 24K सोना ₹1,00,200/10g, चांदी ₹1,15,100/kg। रायपुर, बिलासपुर के ताजा रेट्स चेक करें।

Update: 2025-08-18 06:39 GMT

Gold Rate Today 18 August 2025: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में आज 18 अगस्त 2025 को सोना-चांदी के भाव में काफी हलचल देखने को मिल रही है। तीन दिन के लंबे अवकाश के बाद आज जब बाजार खुला है तो सोने की कीमतों में अच्छी तेजी दिखाई दे रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 23 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है जबकि चांदी 1 लाख 14 हजार 933 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

छत्तीसगढ़ में आज के सोना-चांदी के दाम

छत्तीसगढ़ में आज 18 अगस्त को सोने के भाव कुछ इस तरह हैं। रायपुर के मुख्य सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 1 लाख 200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 23 कैरेट सोना 99 हजार 780 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। सबसे ज्यादा बिकने वाला 22 कैरेट सोना 91 हजार 750 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है। 18 कैरेट सोने की कीमत 75 हजार 150 रुपए प्रति 10 ग्राम है जबकि 14 कैरेट सोना 58 हजार 600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

चांदी की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 999 शुद्धता वाली चांदी आज 1 लाख 15 हजार 100 रुपए प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है। यह राष्ट्रीय औसत से थोड़ा ऊपर है क्योंकि स्थानीय मांग और ट्रांपोर्टेशन लागत के कारण यहां के दाम में थोड़ा इजाफा देखने को मिलता है। बिलासपुर में सोने के दाम रायपुर से 50 से 100 रुपए प्रति 10 ग्राम कम हैं। यहां 24 कैरेट सोना 1 लाख 150 रुपए प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। रायगढ़ में भी दाम रायपुर के बराबर ही हैं। दुर्ग और कोरबा में भी सोने की कीमतें लगभग समान स्तर पर चल रही हैं।

सोमवार 18 अगस्त 2025: प्रमुख शहरों में सोने का रेट

शहर 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)

  • दिल्ली 92,900 1,01,330
  • चेन्नई 92,750 1,01,180
  • मुंबई 92,750 1,01,180
  • कोलकाता 92,750 1,01,180
  • जयपुर 92,900 1,01,330
  • नोएडा 92,900 1,01,330
  • गाजियाबाद 92,900 1,01,330
  • लखनऊ 92,900 1,01,330
  • बेंगलुरु 92,750 1,01,180
  • पटना 92,750 1,01,180

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऑग्मोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी के अनुसार अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों ने कीमती धातुओं को मजबूती दी है। अमेरिकी श्रम बाजार में नरमी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की रिपोर्ट ने मुद्रास्फीति की चिंताओं को कम किया है जिससे सोने और चांदी का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी कायनात चैनवाला का कहना है कि अमेरिकी उत्पादक मूल्य सूचकांक और बेरोजगारी के आंकड़ों के आने से पहले सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। हालांकि अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक समझौते में 90 दिनों की वृद्धि और विभिन्न देशों के नेताओं की आगामी वार्ता के कारण कुछ अनिश्चितता भी बनी हुई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने बताया कि डॉलर के कमजोर रुख और विभिन्न देशों द्वारा जारी शुल्क नीतियों ने सोने की कीमतों को सहारा दिया है। उन्होंने कहा कि सोना 2280 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना रहने तक इसकी कीमतों में सकारात्मक रुख जारी रहेगा।

वायदा बाजार में सोना-चांदी का हाल

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी 14 अगस्त को सोने और चांदी दोनों में तेजी देखी गई थी। अक्टूबर की डिलीवरी वाले सोने का कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपए यानी 0.11 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख 297 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया था। इसमें 13 हजार 99 लॉट का कारोबार हुआ था। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में दिसंबर की डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोने का वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 2363.64 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ था।

चांदी के वायदा में भी कारोबारियों की खरीदारी से तेजी आई थी। एमसीएक्स में सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 116 रुपए या 0.1 प्रतिशत बढ़कर 1 लाख 14 हजार 913 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया था जिसमें 14 हजार 754 लॉट का कारोबार हुआ था।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Tags:    

Similar News