ब्रेकिंग : लाखों कर्मचारियों की इस माह की सैलरी आयेगी लेट….पेंशनर्स को भी देर से मिलेगा पेंशन… जानिये क्या है वजह

Update: 2020-01-31 13:04 GMT

रायपुर 31 जनवरी 2020। कर्मचारियों-अधिकारियों की जनवरी महीने की सैलरी इस बार देरी से आयेगी। दरअसल अधिकांश कर्मचारी-अधिकारियों का बैंक खाता एसबीआई या अन्य सरकारी बैंकों में ही होता है, लिहाजा उन बैंकों के खाता धारियों को सैलरी के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

दरअसल अधिकतर सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों की सैलरी आखिरी तारीख 30 या 31 को अकाउंट में आती है। लेकिन इस बार 31 जनवरी और 1 फरवरी को लगातार दो दिन हड़ताल है और उसके अगले दिन यानि 2 फरवरी को रविवार है, लिहाजा उस दिन भी बैंक बंद रहेगा। ऐसे में अब सैलरी 3 या 4 फरवरी को ही आ सकता है।

ना सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी, बल्कि पेंशनरों की पेंशन में भी देरी होगी। प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की सैलरी में देरी होगी। दो दिन की हड़ताल के बाद बैंक यूनियनों ने 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। इधर लगातार तीन दिन हड़ताल रहने की वजह से आम लोगों को बेहद परेशानी से गुजरना होगा। एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है।

बैंक यूनियनों ने अप्रैल में भी अनिश्चतकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया है। लगातार 3 दिन 11, 12 और 13 मार्च को भी बैंक ने हड़ताल करने का निर्णय किया है। मार्च में होली और अन्य छुट्टी को मिलाकर करीब 8 दिन बैंक बंद होने के आसार हैं। यूनियन की ओर से जारी सूचना के अनुसार अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो बैंक 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होगी।

Tags:    

Similar News