ब्रेकिंग : रामशरण यादव बिलासपुर के महापौर होंगे !…. कांग्रेस ने बनाया अपना प्रत्याशी…. संख्या बल के हिसाब से मेयर चुना जाना तय…. सभापति के नाम पर भी बनी सहमति

Update: 2020-01-04 06:53 GMT

बिलासपुर 4 जनवरी 2020 । रामशरण यादव बिलासपुर के नये महापौर होंगे। कांग्रेस ने रामशरण यादव को अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। संख्याबल के हिसाब से बिलासपुर निगम में कांग्रेस का दबदबा है, लिहाजा रामशरण यादव का नया महापौर बनना बिल्कुल तय हो गया है। बिलासपुर में महापौर की सीट सामान्य थी, लिहाजा इस बात की अटकलें थी कि कांग्रेस की सामान्य वर्ग के पार्षद को महापौर बना सकती है, लेकिन कांग्रेस ने रामशरण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। रामशरण यादव दो बार पार्षद रह चुके हैं। वहीं सभापति के नाम पर शेख निजामुद्दीन का नाम आगे चल रहा है।

पिछली दफा भी रामशरण यादव महापौर पद के प्रत्याशी थे, लेकिन वो बीजेपी के किशोर राय से चुनाव हार गये थे। रामशरण यादव को संगठन का बेहद करीबी माना जाता है, लिहाजा पार्टी ने उन्हें अपना महापौर प्रत्याशी बनाया है। हालांकि बीजेपी भी जरूर गुणा गणित में जुटी हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस यहां अपना महापौर बनाने में कामयाब हो जायेगी।

आपको बता दें कि कांग्रेस ने बिलासपुर जैसे महत्वपूर्ण निगम के लिए तेज तर्रार मंत्री रविंद्र चौबे को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। उनकी निगरानी और निर्देश पर ही महापौर प्रत्याशी चुनने की प्रक्रिया पूरी हुई है।

Tags:    

Similar News