ब्रेकिंग: भारी वर्षा का छत्तीसगढ़ में अलर्ट हुआ जारी…. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी… देखिये किन-किन जिलों के लिए जारी हुई भारी बारिश की चेतावनी….तेज हवा और आकाशीय बिजली भी गिरेगी

Update: 2020-08-05 11:51 GMT

रायपुर 5 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे जोरदार बारिश होगी। मौसम विभाग ने प्रदेश के आधे से ज्यादा हिस्सों के लिए जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ-साथ आकाशीय बिजली भी गिरेगी। लिहाजा मौसम विभाग ने प्रदेश के चेतावनी वाले हिस्सों में लोगों को सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। उसमें राजधानी रायपुर और बिलासपुर के साथ-साथ रायगढ़, बलौदाबाजार, कोरबा, मुंगेली, महासमुंद, दुर्ग, जांजगीर, बेमेतरा, राजनांदगांव, बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि इनमें से कुछ जिलों में ये अलर्ट रेड भी है। प्रदेश के 4 से 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गयी है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रियता अब बढ़ रही है। अगले 48 घंटों के दौरान मुंबई, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित उत्तरी कोंकण से लेकर गुजरात के सभी भागों में भीषण बारिश की चेतावनी दी गयी है।

Similar News