ब्रेकिंग : 21 जिले के 101 विकासखंड रेड जोन में…..रायपुर के 5 विकासखंड में लाल निशान… देखिये आपका एरिया किस जोन में है… पूरी लिस्ट

Update: 2020-06-29 11:44 GMT

रायपुर 29 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मद्देनजर प्रदेश में रेड, आरेंज और ग्रीन जोन का बंटवारा कर दिया गया है। अभी मौजूदा स्थिति में प्रदेश के 21 जिलें में 101 विकासखंड रेड जोन प्रदेश में है। वहीं आरेंज जोन की संख्या 34 है। राजधानी रायपुर के 5 विकासखंड अभी रेड जोन में है। वहीं राजनांदगांव में सर्वाधिक 9 विकासखंड रेड जोन में हैं, रायगढ़ में 8, जांजगीर में 8, जशपुर में 7, बलरामपुर में 5, महासमुंद में 5, दुर्ग में 5 विकासखंड रेड जोन में हैं।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने जारी अधिसूचना में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक प्रदेश के सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या, इनके दोगुने होने की दर तथा प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर उन्हें रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का बंटवारा किया है।

 

Tags:    

Similar News