बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की कोरोना रिपोर्ट पाॅजीटिव; परिवार के साथ आइसोलेट, विदेश से लौटकर पार्टी भी दी थी

Update: 2020-03-20 08:50 GMT

मुंबई 20 मार्च 2020। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना से संक्रमित होने की खबर वायरल हो रही है। पिछले दिनों कनिका लंदन में थीं, और वहां से लौटने पर लखनऊ में उन्होंने एक पार्टी भी दी थी। एक न्यूज चैनल के पत्रकार द्वारा किए गए ट्वीट के बाद यह खबर तेजी से फैली। हालांकि कनिका कपूर की तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

लखनऊ के किंग जॉर्ज हॉस्पिटल से जो रिपोर्ट सामने आई है। उसमें 4 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। चौथा नाम कनिका कपूर का है। लेकिन रिपोर्ट में उनके नाम के आगे उम्र 28 साल लिखी है, जबकि विकीपीडिया के अनुसार उनकी उम्र 41 साल है। वहीं जेंडर वाले कॉलम में उनके नाम के आगे M (मेल) लिखा है।

लंदन से लौटकर दी पार्टी : खबरों के अनुसार कनिका ने लंदन से लौटकर फैमिली और फ्रेंड्स को पार्टी दी थी, जिसमें करीब 100 लोग शामिल हुए थे। कनिका की रिपोर्ट पॉजीटिव होने के बाद इन सभी के भी कोरोना से संक्रमित होने की संभावना बढ़ गई है।

Tags:    

Similar News