BIGG BOSS OTT VIDEO: बोल्डनेस की हदें पार होनी शुरू, टास्क जीतने के लिए हदें पार नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को किया लिप KISS

Update: 2021-08-14 01:30 GMT

मुंबई 14 अगस्त 2021I ‘बिग बॉस ओटीटी’ को अभी तक मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। शो को जब ओटीटी पर प्रसारित करने का ऐलान किया गया था तभी अनुमान था कि यह काफी बोल्ड होने वाला है। करण जौहर एक प्रोमो में कहते हुए पाए गए थे कि अगर यह टीवी पर आया तो बैन हो सकता है। अब ऐसा ही कुछ शो में देखने को मिला जब नेहा भसीन ने रिद्धिमा पंडित को सभी के सामने किस कर दिया।


दो टीमों में बंटे कंटेस्टेंट………….
शो के पहले हफ्ते में कंटेस्टेंट को दो टीमों में बांटा गया। एक टीम प्रतीक सहजपाल की और दूसरी टीम राकेश बापट की। प्रतीक की टीम में अक्षरा सिंह, निशांत भट्ट, रिद्धिमा पंडित और करण नाथ हैं। प्रतीक सहजपाल की टीम में नेहा भसीन, मिलिंद गाबा, जीशान खान, दिव्या अग्रवाल और शमिता शेट्टी हैं।

नेहा भसीन ने किया किश…………..
दिए गए टास्क में हर टीम से कंटंस्टेंट को स्टैच्यू बनकर खड़े होना था और दूसरी टीम के सदस्य को उनका ध्यान भटकाना था। पहले टास्क में प्रतीक सहजपाल की टीम राकेश बापट की टीम पर भारी पड़ती नजर आती है। इसी दौरान अभिनेत्री रिद्धिमा पंडित स्टैच्यू बनकर खड़ी होती हैं। गायिका नेहा भसीन उनका ध्यान भटकाने की कोशिश करती हैं और वह रिद्धिमा भसीन को किस कर लेती हैं। नेहा भसीन पहले रिद्धिमा को किस करती हैं। फिर वह उर्फी को बुलाकर दिखाती हैं और रिद्धिमा को फिर से किस करती हैं। वह पूछती हैं कि ‘अच्छी लगी? अच्छी लगी, वैसे गुड किस ना?’

रिद्धिमा को नेहा ने संभाला……………..
बीते दिनों प्रसारित एपिसोड में रिद्धिमा पंडित और नेहा भसीन के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखी गई। रिद्धिमा अपनी मां को याद कर रोने लगती हैं तभी नेहा उन्हें संभालती हैं और उन्हें शांत कराती हैं।

Tags:    

Similar News