मोनालिसा ने बेडरूम में किया गोविंदा के इस गाने में धमाकेदार डांस… वायरल हुआ वीडियो, देखें…….

Update: 2021-07-03 08:03 GMT

मुंबई 21 जून 2021I भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर हैं. फैंस उनकी फोटोज और वीडियो पर जमकर कमेंट और लाइक करते हैं. एक बार फिर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबको एंटरटेन कर रहा है. मोना ने हाल ही में एक वीडियो इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें वो बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा (Govinda) और करिश्‍मा कपूर के गाने ‘तुम तो धोखेबाज हो’ पर जबरदस्‍त एक्ट और डांस कर रही हैं. वीडियो बेडरूम में शूट किया हैं, जहां मोनालिसा ग्रीन कलर की साड़ी पहने बेड पर ब्‍लेंकेट के अंदर लेटी हैं. वहां से वो आती हैं और अपने जबरदस्त ठुमकों से धमाका कर देती हैं. वीडियो में उनके डांस मूव्‍स हमेशा की तरह पसंद किए जा रहे हैं. उनके इस वीडियो को कुछ ही घंटे में 3 लाख व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो (Dance Video) को शेयर करते हुए मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत को टैग भी किया है और साथ में कैप्‍शन में लिखा है- जब साजन गए देहरादून और डांस करते हुए वह काफी प्‍यारी लग रही हैं। उनके इस वीडियो को आधे घंटे के भीतर 6 हजार से ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं और तमाम यूजर्स कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। मोनालिसा ने इस वीडियो से एक बार फ‍िर ये साबित कर दिया है कि वह बेहतरीन एक्‍टर होने के साथ साथ शानदार डांसर भी हैं।


पति के ल‍िए लिखा कैप्‍शन
इस वीडियो को इंस्‍टाग्राम पर शेयर करते हुए मोनालिसा ने पति के ल‍िए कैप्‍शन लिखा है। उन्‍होंने अपने पति विक्रांत को टैग करते हुए लिखा है- जब साजन गए देहरादून। वहीं मोनालिसा के इस वीडियो पर उनके पति विक्रांत ने लव एंड किस वाला इमोजी बनाया है।बता दें कि भोजपुरी इंडस्‍ट्री में मोनालि‍सा का एक बड़ा नाम हैं। उनका जन्म 21 नवंबर 1982 में हुआ था और अब तक वह 125 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। मोनालि‍सा का असली नाम अंतरा बिस्‍वास है लेकिन परदे और स्टेज पर वह फैंस के बीच मोनालि‍सा के नाम से मशहूर हैं। 38 साल की हो चुकीं मोनालिसी हिंदी सीरियल नजर, दिव्‍य दृष्टि, नजर 2 और डायन में भी नजर आ चुकी हैं। वह बिग बॉस सीजन 6 और सीजन 14 बतौर गेस्‍ट एवं बिग बॉस सीजन 10 में बतौर कंटेस्‍टेंट शामिल हो चुकी हैं।

Tags:    

Similar News