बाहुबली के ‘भल्लालदेव’ ने मिहीका बजाज से की रोका सेरेमनी, पिता ने दिया यह बयान

Update: 2020-05-23 07:13 GMT

नई दिल्ली 23 मई 2020। फिल्म अभिनेता राणा दग्गूबटी ने सोशल मीडिया पर अपने अफेयर को सार्वजनिक कर सभी को चौंका दिया हैंl इसके बाद कई कलाकार उन्हें बधाई दे रहे हैंl इसमें फिल्म ‘बाहुबली’ के सितारे भी शामिल हैंl फिल्म में ‘देवसेना’ की भूमिका निभाने वाली अनुष्का शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्मी ‘भल्लालदेव’ को अनोखे अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं।

राणा और मिहिका ने अपने प्यार का इकरार करने के लगभग 10 दिन बाद बाद ही अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी है।

राणा के फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रोका सेरेमनी के समय राणा दग्गूबटी सफेद रंग की आउटफिट में दिखाई दिए, तो वहीं मिहीका बजाज ऑरेंज और पिंक साड़ी में नजर आईं।

 

राणा ने रोका सेरेमनी की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर करके लिखा- And It’s Official…

Tags:    

Similar News