माना बाल गृह से दो भागे, दीवार में सुराग बनाकर दिया घटना को अंजाम… बलात्कार, हत्या और अपहरण के तहत काट रहे थे सजा

Update: 2020-11-05 07:49 GMT

रायपुर 5 नवंबर 2020। माना के बाल संप्रेक्षण गृह से दो बंदी फरार हो गये है। फरार दोनों आरोपी बलात्कार, अपहरण और रेप की सजा काट रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर माना पुलिस पहुंची हुई है और जांच जारी है।
घटना माना के संप्रेक्षण गृह की है। बुधवार की तड़के सुबह की ये घटना बताई जा रही है। फरार आरोपियों में एक आरोपी (19 वर्षिय) भिलाई दुर्ग का रहने वाला है और 302 के आरोप में सजा काट रहा था। दूसरा आरोपी (नाबालिग) जशपुर के तपकरा का रहने वाला है औऱ 376, 366 के तहत बाल गृह में बंद था। मंगलवार की रात सभी बाल बंदी खाना खाने के बाद सोने के लिये चले गये। शनिवार की तड़के सुबह को दोनों आरापियों बंदी गृह की दीवारों में सुराग बनाकर मौके से भाग निकले।
सुबह जब सारे बच्चों की गिनती हुई तो पता चला कि दो बालक बाल गृह से फरार है, जिसके बाद इसकी जानकारी माना थाना को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी के फुटेजों को खंगाल रही है। साथ ही साथी बंदियों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Tags:    

Similar News