वीरभद्र सिंह को बेल: बृहस्पति के फॉलो वाहन से विवाद मसले में आरोपी वीरभद्र समेत तीनों को जमानत.. वीरभद्र बोले *”यह साज़िश और षड़यंत्र है जिसमें फँसाया गया,कांग्रेस कार्यकर्ता हूँ पार्टी से सब कहूँगा *

Update: 2021-07-28 10:54 GMT

अंबिकापुर,28 जुलाई 2021।रामानुजनगंज बलरामपुर विधायक बृहस्पति सिंह के फॉलो वाहन में बैठे सुरक्षाकर्मियों से कथित तौर पर विवाद करने के आरोपी वीरभद्र सिंहदेव उर्फ सचिन सहित तीनों आरोपियों को अंबिकापुर कोर्ट से ज़मानत मिल गई है।

वीरभद्र सिंहदेव लुंड्रा के जनपद उपाध्यक्ष हैं, वीरभद्र सिंहदेव के विरुद्ध विधायक बृहस्पति सिंह ने फ़ॉलो गार्ड के ज़रिए ग़ैर ज़मानती धाराओं में FIR दर्ज कराई और उसी रात वीरभद्र सिंह समेत तीनों ने गिरफ़्तारी भी दर्ज करा दी।इस FIR के हवाले से ही विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री टी एस सिंहदेव पर हत्या करने की साज़िश रचने का आरोप लगाया था।

वीरभद्र सिंह को साथियों समेत आज ज़मानत मिल गई जिसके बाद वे जेल से रिहा हो गए। ज़मानत के बाद वीरभद्र सिंह ने कहा

”मेरे साथ साज़िश और षड़यंत्र हुआ है.. मुझे फँसाया गया.. मैं पार्टी कार्यकर्ता हूँ पार्टी फ़ोरम में सब कहूँगा..पार्टी को सब कुछ बताउंगा”

Tags:    

Similar News