फिल्म इंडस्ट्री से फिर बुरी खबर: सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब इस एक्टर ने की आत्महत्या, अभिनेता होने के साथ साथ एक फिटनेस ट्रेनर भी थे

Update: 2020-07-08 18:42 GMT

मुंबई 9 जुलाई 2020. साल 2020 में एक के बाद एक सेलेब्स के निधन से मनोरंजन जगत को लगातार झटका लग रहा है। अब टेलीविजन इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ टीवी एक्टर सुशील गौड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि उनकी आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है।

30 वर्षीय सुशील अपने गृह नगर मंड्या (कनार्टक) में थे। उन्होंने रोमांटिक सीरियल अंतपुरा में काम किया था। जानकारी के मुताबिक सुशील ने 7 जुलाई को सुसाइड किया है। एक्टर के साथ-साथ वह फिटनेस ट्रेनर भी थे और कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए खूब मेहनत कर रहे थे। सुशील आने वाली फिल्म Salaga में पुलिस के रोल में नजर आने वाले थे, जिसमें एक्टर दुनिया विजय लीड रोल में हैं।

सुशील के निधन से एक्टर दुनिया विजय बहुत दुखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने पहली बार उसे देखा था तो मुझे वह हीरो की तरह लगे थे। फिल्म रिलीज होने से पहले ही वह हमें बहुत जल्दी छोड़ कर चले गए। आत्महत्या करना किसी समस्या का हल नहीं है। मुझे लगता है कि इस साल मौत का सिलसिला नहीं रुकेगा। केवल कोरोना वायरस की वजह से यह नहीं हो रहा है। लोगों की नौकरियां जा रही हैं। उनमें विश्वास की कमी है। इस वक्त मजबूत होकर रहना है, जिससे इस मुश्किल घड़ी से निकल जाएं।’

वहीं, डायरेक्टर अरविंद कौशिक ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘बेहद दुखद खबर की जानकारी मिली। सुशील गौड़ा, जो टीवी सीरियल ‘अंतपुरा’ में लीड रोल में थे, अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।’

सुशील गौड़ा एक अभिनेता होने के साथ साथ फिटनेस ट्रेनर भी थे. कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए सुशील लगातार मेहनत कर रहे थे।’ एक्ट्रेस अमिता रंगानाथ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुशील गौड़ा को श्रद्धांजलि दी है।’अमिता रंगानाथ ने उनके साथ ‘अंतपुरा’ में काम किया था।’

Tags:    

Similar News