बॉलीवुड के लिये फिर बुरी खबर: डायरेक्टर ने की आत्महत्या… मौत से पहले बनाया था वीडियो

Update: 2021-07-03 06:11 GMT

मुंबई 21 जून 2021I राजधानी एक्सप्रैस, मान्या द वंडर बॉय जैसी फिल्मों के आर्ट डायरेक्टर राजू (राजेश) साप्ते ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में उन्होंने आत्महत्या करने के पीछे की वजह बताई है। इस वीडियो में उन्होंने लेबर यूनियन से जुड़े राकेश मौर्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।


मरने से पहले जारी किया वीडियो
वीडियो में राजू साप्ते कहते हैं, नमस्कार मेरा नाम राजू साप्ते है। मैं आर्ट डायरेक्टर हूं। मैंने अभी किसी भी प्रकार का नशा नहीं किया है। मैंने आत्महत्या करने का फैसला सोच समझ कर लिया है। मेरे इस कठोर कदम उठाने के पीछे राकेश मौर्या नाम का शख्स है। जो लेबर यूनियन से जुड़ा है। ये शख्स मुझे बहुत परेशान कर रहा है। मुझ पर किसी का कर्ज नहीं है। मैंने सबकी पेमेंट तय तारीख पर दे दी है। राकेश मौर्य संघ के कुछ मजदूरों से फोन करवाकर मुझे लगातार परेशान कर रहा है। उनसे यह कहा जा रहा है कि राजेश साप्ते ने एक आदमी का 1.5 लाख नहीं दिया है।

Tags:    

Similar News