Omega Seiki ने लॉन्च किया 110KM की रेंज वाला Vextra इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत
OSM Vextra Electric Scooter Launched in India News: ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने भारत में अपना पहला पर्सनल इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra लॉन्च कर दिया है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 110KM की रेंज और 70kmph टॉप स्पीड के साथ आता है।
Image Source: Omega Seiki Mobility | Edited By: NPG News
OSM Vextra Electric Scooter: ओमेगा सेकी मोबिलिटी (OSM) ने अब पर्सनल इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना पहला हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर OSM Vextra भारत में लॉन्च दिया है। अगर आप कम बजट में अच्छी रेंज और परफॉर्मेंस वाला स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके काम का हो सकता है।
स्पीड और परफॉर्मेंस
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटा है। कंपनी ने इसमें तीन राइडिंग मोड दिए हैं - इको, सिटी और स्पोर्ट्स। आप अपनी जरूरत के हिसाब से मोड चुन सकते हैं। यह स्कूटर 12 डिग्री की चढ़ाई भी आराम से चढ़ लेता है।
रेंज और चार्जिंग
कोई भी कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर लेते वक्त सबसे बड़ा सवाल रेंज का होता है और Vextra इसमें अच्छा ऑफर देता है। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर से ज्यादा चल सकता है। यह स्कूटर चार्जिंग में भी ज्यादा टाइम नहीं लेती और घर के नॉर्मल चार्जर से 4 घंटे में 0 से 80 प्रतिशत हो जाता है। फुल चार्ज होने में करीब 5 घंटे का टाइम लगता है जो रात को लगाकर सुबह तक हो जाता है।
फीचर्स
इसमें 3.5 इंच का कलर एलसीडी डिस्प्ले है जो बैटरी, स्पीड और बाकी जानकारी दिखाता है। साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और रिवर्स पार्किंग असिस्ट के साथ आता है। अगर चाहें तो GSM कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी ले सकते हैं, जिससे स्कूटर को फोन से कनेक्ट कर पाएंगे।
कीमत कितनी है?
OSM Vextra की शुरुआती कीमत 99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी इसे छोटे-बड़े सभी शहरों में बेचेगी। फरीदाबाद के प्लांट में इसका प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। कंपनी इसे अफ्रीकी देशों में भी एक्सपोर्ट करने की सोच रही है।
किनसे होगा मुकाबला?
₹1 लाख के बजट में इलेक्ट्रिक स्कूटर के कई अच्छे विकल्प पहले से मौजूद हैं। Vextra का मुकाबला Ola S1 Air, TVS iQube और Ather 450S जैसे स्कूटर्स से होगा। ओमेगा सेकी का कमर्शियल व्हीकल्स में काफी अनुभव है, देखना होगा कि पर्सनल स्कूटर सेगमेंट में कंपनी कैसा करती है।