Mercedes-Benz CLA EV की भारत में एंट्री कन्फर्म: मिलेगी 792KM की रेंज, जानें कब होगी लॉन्च

Mercedes-Benz CLA EV India Launch Date News: Mercedes-Benz CLA EV को भारत में अप्रैल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक सेडान एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 85kWh बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

Update: 2026-02-02 18:04 GMT

Image Source: mbusa.com

Mercedes-Benz CLA EV India Launch Date: मर्सिडीज-बेंज ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक सेडान Mercedes-Benz CLA EV भारतीय बाजार में अप्रैल 2026 में लॉन्च की जाएगी। यह कार कंपनी के इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लान का अहम हिस्सा है। मर्सिडीज इसे नए MMA प्लेटफॉर्म पर तैयार कर रही है, जिसे खास तौर पर आने वाली इलेक्ट्रिक कारों के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार चार्ज करने पर 792 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

पावर और परफॉर्मेंस

Mercedes CLA EV में दो पावरट्रेन ऑप्शन दिए जाएंगे। इसका बेस मॉडल CLA 250+ होगा, जिसमें 272 hp की पावर मिलेगी। यह वेरिएंट 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार करीब 6.7 सेकंड में पकड़ सकता है। दूसरा वेरिएंट CLA 350 4MATIC होगा, जो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगा। इसमें 354 hp की पावर दी गई है और यह 0 से 100 की स्पीड लगभग 4.9 सेकंड में हासिल कर लेता है। बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें 2-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो आम इलेक्ट्रिक कारों में कम देखने को मिलता है।

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh का बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी फुल चार्ज पर 792 किलोमीटर तक चल सकती है। इस कार में 800-वोल्ट आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह 320 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मर्सिडीज का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में यह कार लगभग 300 किलोमीटर की रेंज हासिल कर सकती है। हालांकि, असली रेंज और चार्जिंग टाइम ड्राइविंग कंडीशन पर निर्भर करेगा।

इंटीरियर और फीचर्स

Mercedes CLA EV के अंदर नया MBUX Superscreen दिया गया है, जो डैशबोर्ड पर फैला हुआ है। इसमें ड्राइवर डिस्प्ले, सेंटर टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल है। इस कार में गूगल-आधारित नेविगेशन, AI वॉइस असिस्टेंट, ओवर-द-एयर अपडेट और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, कई एयरबैग्स भी मिलेंगे।

भारत में कीमत और मुकाबला

मर्सिडीज-बेंज कंपनी ने अभी Mercedes CLA EV की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी एक्स-शोरूम कीमत 60 से 70 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में Mercedes CLA EV का मुकाबला BMW i4, BYD Seal और Kia EV6 जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा।

Tags:    

Similar News