2026 Renault Duster: सिर्फ ₹10.49 लाख में आई नई डस्टर, मिलेगी 7 साल की वारंटी और हाई-टेक फीचर्स

2026 Renault Duster Launched in India: Renault ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV Duster 2026 को मात्र ₹10.49 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। नए किलर लुक्स, हाइब्रिड इंजन और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के साथ यह SUV अब सीधे Creta और Seltos को टक्कर देगी।

Update: 2026-03-17 17:03 GMT

Image Source: renault.co.in

2026 Renault Duster Launched In India: भारतीय कार मार्केट में Renault ने अपनी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUV Duster का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई डस्टर की शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, लेकिन अगर आपके पास R Pass है, तो आप इसे ₹10.29 लाख की प्री-बुकिंग कीमत पर खरीद सकते हैं।

Renault कंपनी ने इस मिड-साइज SUV को बिल्कुल नए लुक और हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया है। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी पॉपुलर गाड़ियों से होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और कंपनी जल्द ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर देगी।

डिजाइन और एक्सटीरियर में क्या है नया

नई Renault Duster का डिजाइन इंटरनेशनल मॉडल से थोड़ा अलग रखा गया है, जिसे खास तौर पर इंडिया के लिए अपडेट किया गया है। कार के फ्रंट में नई 'आईब्रो-शेप्ड' LED DRLs दी गई हैं, जो इंडिकेटर का भी काम करती हैं।

इसमें एक नई ग्रिल और पिक्सेल स्टाइल वाली फॉग लैंप्स मिलती हैं, जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देती हैं। साइड से देखें तो इसमें 18-इंच के अलॉय व्हील्स और रफ लुक के लिए प्लास्टिक क्लैडिंग दी गई है। वहीं कार के पीछे की तरफ ट्रायंगुलर LED टेल लैंप्स और एक लंबी लाइट बार मिलती है, जो रात के समय इसे काफी प्रीमियम लुक देती है।

केबिन, फीचर्स और सेफ्टी अपडेट्स

2026 Duster का इंटीरियर काफी प्रीमियम बनाया गया है। इसमें सॉफ्ट-टच मटेरियल के साथ नया डैशबोर्ड और डुअल-स्क्रीन सेटअप मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 10.25-इंच का डिजिटल क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स और डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं।

सुरक्षा के लिए रेनो ने इसमें 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक्स और सबसे जरूरी Level 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) जैसे हाई-टेक फीचर्स दिए हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस के तीन विकल्प

नई Duster में इंजन के तीन विकल्प मिलते हैं जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 1.8-लीटर फोर-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जिसमें E-Tech 160 हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह सेटअप 160 bhp की पावर जनरेट करता है।

दूसरा विकल्प 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 160 bhp पावर और 280 Nm टॉर्क पैदा करता है; इसमें मैनुअल और DCT ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स उपलब्ध हैं। बेस मॉडल में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 100 bhp पावर के साथ सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स में आता है।

वेरिएंट्स, कीमतें और लंबी वारंटी का भरोसा

2026 Renault Duster कार की कीमतों की बात करें तो 1.0L टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ₹10.49 लाख से ₹13.49 लाख तक जाता है। 1.3L टर्बो मैनुअल की रेंज ₹12.99 लाख से ₹16.99 लाख है, जबकि इसका DCT ऑटोमैटिक वर्जन ₹14.49 लाख से शुरू होकर ₹18.49 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाता है।

Renault ने ग्राहकों के लिए 'Renault Forever' प्रोग्राम भी पेश किया है, जिसके तहत गाड़ी पर कुल 7 साल या 1.5 लाख किलोमीटर की वारंटी मिल सकती है। इसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ ऑथोराइज्ड सर्विस सेंटर पर मेंटेनेंस कराने पर हर साल वारंटी को 4 और साल तक मुफ्त बढ़ाया जा सकता है।

Tags:    

Similar News