आसिम रियाज की बदली किस्मत, जैकलीन फर्नांडीज के साथ बनने जा रही है जोड़ी

Update: 2020-02-27 07:41 GMT

नईदिल्ली 27 फरवरी 2020. फाइनली असीम रियाज जल्द ही बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे। दोनों सितारों ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस को इस बारें में बताया है। जैकलीन ने एक बूमरैंग वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में लिखा, “यहां हम चलते हैं”। वीडियो में दोनों को एक डांस स्टूडियो में दिखा जा सकता है, ऐसा लग रहा है कि ये दोनों डांस रिहर्सल कर रहे हैं। एक वीडियो असिम ने भी साझा है जिसमें वह मून वॉक करते नजर आ रहे हैं। आसिम रियाज का भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह म्यूजिक वीडियो टी-सीरीज के भूषण कुमार द्वारा निर्मित यह एक लोक गीत है, जिसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने दिया है और नेहा कक्कड़ ने गाया है। डांस के लिए कोरियोग्राफर शबीना खान को चुना गया है। वहीं राधिका रॉय और विनय सप्रू इसे डायरेक्ट करेंगे।

Tags:    

Similar News