मुश्किलों में घिरें एक और टीवी एक्टर, पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप…मुबंई पुलिस ने दर्ज की FIR

Update: 2021-06-28 02:52 GMT

मुंबई 28 जून 2021. टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और करण मेहरा, टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक रहे हैं. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस के साथ जुड़े रहे. दोनों की जोड़ी भी खूब पसंद की जाती है, लेकिन कुछ दिनों पहले ही निशा ने अपने पति करण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर हर किसी को हैरान कर दिया. अब इस मामले में करण मेहरा एक बार फिर मुसीबत में नजर आ रहे हैं. निशा रावल ने करण के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया.

करन मेहरा पर परिवार समेत केस दर्ज

खबरों के मुताबिक निशा रावल की तरफ से करन मेहरा और उनके परिवार के खिलाफ मारपीट और शोषण के आरोप लगाए हैं. करन मेहरा के अलावा अजय मेहरा, बेला मेहरा, कुणाल मेहरा के खिलाफ भी शिकायत दी गई है. इसके अलावा निशा रावल ने करण मेहरा पर उनके अकाउंट से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भी निकालने का आरोप लगाया है.

दरअसल करन मेहरा को पिछले महीने ही पत्नी निशा रावल के साथ घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद एक्ट्रेस निशा ने करन के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाए थे. जिसमें उन्हें सिर पर चोट आई थी. वहीं करन ने कहा था कि निशा ने खुद ही दीवार पर अपना सिर कई बार पटका था. निशा ने करन पर घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप लगाए थे. निशा और करन ने साल 2012 में शादी की थी और पिछले कुछ दिनों से ये कपल अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में है.

Tags:    

Similar News