अक्षय कुमार की दरियादिली: ट्रांसजेंडर लोगों के घर के लिए दान किए 1.5 करोड़ तो आनंद महिंद्रा ने की तारीफ
नईदिल्ली 2 मार्च 2020। फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ के अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक राघव लॉरेंस चेन्नई में ट्रांसजेंडरों के लिए घर बनवाएंगे। राघव ने अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी हैं। उन्होंने ट्रांसजेंडरों को आश्रय प्रदान करने वाली इस नई परियोजना के बारे में विस्तार से बताया हैं। साथ ही अक्षय को 1.5 करोड़ रुपये दान करने के लिए धन्यवाद भी दिया हैं। इस बारे में जानकर महिन्द्रा ने ट्विटर पर लिखा- ये मंडे मॉर्निंग बूस्टर शॉट है। ब्रावो अक्षय कुमार आपके पास हिशिये पर पड़े लोगों का स्टेटस बदलने का स्टेटस है।
महिन्द्रा ने अक्षय द्वारा दान किए जाने की तारीफ की। महिंद्रा का ये ट्वीट वायरल हुआ और इसपर हजारों रिट्वीट आ गए। इसके बाद आम लोग भी अक्षय की जमकर तारीफ करने लगे। लोग अक्षय को बड़े दिल वाला मेगास्टार बताने लगे।
राघव लॉरेंस ने अक्षय के इस डोनेशन की जानकारी देते हुए लिखा- हाय दोस्तों और प्रशंसकों, मैं एक अच्छी खबर साझा करने जा रहा हूं। अक्षय कुमार ने चेंन्नई में ट्रांसजेंडर लोगों के लिए घर बनाने को लिए 1.5 करोड़ रुपये दान किए हैं। ये भारत में पहली बार हुआ। जैसा कि आप सभी पहले से जानते हैं कि लॉरेंस चैरिटेबल ट्रस्ट बच्चों के लिए घर, मेडिकल और शिक्षा के लिए पहल करता रहा है। हमारा ट्रस्ट अब 15वें साल में कदम रख रहा है। इसके अलावा राघव ने ट्रस्ट के बारे में कई बातें लिखीं और डोनशन देते हुए अक्षय फोटो शेयर की।