महेंद्र सिंह धोनी से मिले अजय देवगन, लिखा ये खूबसूरत पोस्ट…

Update: 2020-01-11 07:51 GMT

मुंबई 11 जनवरी 2019। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेता ने कहा कि क्रिकेट और फिल्म भारतीय धर्म को एकजुट करती है। अजय ने अपनी फिल्म ‘तानाजी’ रिलीज होने से पहले इंस्टाग्राम पर अपनी और महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ अजय देवगन ने जो मैसेज लिखा है, फैन्स उसे काफी पसंद कर रहे हैं।

अभिनेता और निर्माता अजय देवगन की ‘तानाजी : द अनसंग वॉरियर’ दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ के साथ शुक्रवार को रिलीज हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। इस दौरान धोनी अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इस दौरान धोनी के संन्यास को लेकर भी कई तरह की अटकलें चल रही हैं। हाल ही में कोच रवि शास्त्री ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर एक बयान भी दिया है।

Tags:    

Similar News