सीएम भूपेश पहुंचे सोगड़ा के अघोरेेश्वर आश्रम, मां काली की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Update: 2020-12-05 10:29 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 5 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जशपुर के सोगड़ा आश्रम पहुंचकर मां काली की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सोगड़ा में प्रसिद्ध अवधूत भगवान राम आश्रम है।
सीएम दो दिन के दौर पर आज जशपुर में थे। सोगड़ा आश्रम जाने का कार्यक्रम उनका पहले से था। वे निर्धारित समय पर आश्रम पहुंच गए थे। सीएम ने अघोरेश्वर भगवान राम और उनके ट्रस्ट के सामाजिक कार्यो के बारे में जानने में बड़ी उत्सुकता दिखाई। मुख्यमंत्री ने आश्रम के चाय और काॅफी बगान को भी देखा। उन्हें बताया गया कि छत्तीसगढ़ में चाय की खेती सबसे पहले आश्रम में शुरू हुआ। आश्रम के पूज्यपाद बाबा संभव राम जी की कोशिशों का नतीजा है कि जशपुर में चाय का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। सीएम चाय की खेती को देखकर काफी प्रभावित हुए।
ज्ञातव्य है, अघोरेश्वर भगवान आश्रम की शाखाएं देश भर में फैली हैं। वाराणसी में इसका मुख्य आश्रम है। जशपुर के गम्हरिया और सोगडा में दो शाखाएं हैं। वन, पर्यावरण और वनवासियों की सेवाओं के लिए आश्रम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम सतत चलाए जाते हैं।

Tags:    

Similar News