रेप का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस बनी नेता…..इस पार्टी में हुई शामिल….हाल ही में फिल्म मेकर के खिलाफ बलात्कार का दर्ज कराया था मामला

Update: 2020-10-26 10:57 GMT

मुंबई 26 अक्टूबर 2020। बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष अब नेता बन गयी है। आज पायल ने भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गई है। केन्द्रीय मंत्री तथा आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले की उपस्थिति में पायल ने पार्टी में शामिल होने की औपचारिकता पूर्ण की।

बता दें कि पायल घोष मीटू मुहिम के दौरान चर्चा में आई थीं। उन्होंने हाल ही में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर ‘मी टू’ का आरोप लगाया था। इस बाबत उन्होंने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला भी दर्ज करवाया था। हालांकि उनके इस आरोप का अनुराग कश्यप की तरफ से खंडन किया गया था। तब केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई के मुखिया रामदास आठवले ने पायल घोष का इस मामले में समर्थन किया था और उन्होंने पायल घोष से मुलाकात भी की थी।

अठावले ने किया था सपोर्ट

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने पायल घोष का मी टू मामले में समर्थन किया था। उन्होंने अभिनेत्री से मुलाकात भी की थी। केवल इतना ही नहीं उन्होंने घोष के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी। जहां पायल ने अपनी सुरक्षा और न्याय की मांग की थी।

Tags:    

Similar News