एक्टर सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा की मौत, बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या!… पुलिस जाँच में जुटी

Update: 2020-06-09 12:26 GMT

मुंबई 9 जून 2020। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान की यहां मलाड इलाके की एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर जान दे दी है। घटना के समय दिशा के साथ उनका एक करीबी दोस्त मौजूद था। पुलिस इस मामले की हर दृष्टिकोण से जांच कर रही है और उसने अभी तक इसे आत्महत्या का मामला नहीं माना है।

जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने दिशा के माता-पिता का बयान दर्ज कर लिया है। जबकि उनके मंगेतर का बयान दर्ज किया जाना बाकी है।

कहा जाता है कि दिशा ने अपने एक बड़े स्टार से रिश्ते की बात हाल ही में अपनी एक सहेली को बताई थी। पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि दिशा कई दिनों से परेशान थी और कल भी वह एक दो लोगों से मिली थी।

पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी खुलकर नहीं कह रही है, लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ये भी जांच कर रही है कि अपने मकान की 14वीं मंजिल पर वह खुद गई, या उसे ले जाया गया। और, कहीं ये हत्या का मामला तो नहीं है।

जानकारी के अनुसार दिशा बॉलीवुड जगत की एक प्रतिभाशाली पब्लिक रिलेशनशिप मैनेजर थीं। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के अलावा रिहा चक्रवर्ती समेत कई अन्य सितारों को अपनी सेवाएं दी थीं।

Tags:    

Similar News