‘डॉक्टर’ के घर में चल रहा था सेक्स रैकेट: चार लड़कियां पकड़ाई, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद

Update: 2021-03-10 02:19 GMT

पटना 10 मार्च 2021. बिहार के नालंदा जिले में एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यह सेक्स रैकेट एक डॉक्टर के मकान में चल रहा था। एसपी हरि प्रसाथ एस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में छापेमारी कर डॉक्टर के मकान से 4 सेक्स वर्करों (लड़कियों) को पकड़ा है। इसके साथ ही पुलिस ने संचालक डॉ. उमेश कुमार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।

मकान के दूसरे तल्ले पर देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। वहां से मिले आपत्तिजनक सामानों को जब्त कर लिया गया है। मकान मालिक ही इस धंधे का संचालक है। वह खुद को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव व मेडिकल सप्लायर बताता है। अलग-अलग स्थानों की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मकान के दूसरे तल्ले को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उमेश कुमार ने आसपास के लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए अपने मकान के बाद डॉ. उमेश का नेम प्‍लेट लगा रखा था। पुलिस ने मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत दो मंजिला मकान को सील करने की कार्यवाही की। पुलिस के मुताबिक उमेश कुमार वर्षों से मोहल्ले में जिस्‍मफरोशी का कारोबार चला रहा था। मकान से पुलिस को सेक्स वर्धक दवाइयां, ग्राहकों के फोन नंबर की सूची सहित कई अन्‍य आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस को ग्राहकों की सूची में कई सफेदपोशों के नंबर मिले हैं। संचालक के मकान में पांच दरवाजे थे। पुलिस की भनक पाते ही उस वक्‍त मकान में मौजूद कई लोग फरार हो गए।

Tags:    

Similar News