Begin typing your search above and press return to search.

सोनम कपूर ने बंद किया सोशल मीडिया पर कॉमेंट सेक्शन, जानिए वजह

सोनम कपूर ने बंद किया सोशल मीडिया पर कॉमेंट सेक्शन, जानिए वजह
X
By NPG News

मुंबई 17 जून 2020. ऐसे में सोनम कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर अपने कॉमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है। यानी, सोनम की वॉल या टाइमलाइन पर अब कोई भी व्यक्ति कॉमेंट नहीं कर पाएगा।

सोनम ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा कि किस तरह सोशल मीडिया पर लिखे कॉमेंट्स उनके परिवार और दोस्तों पर बुरा प्रभाव डाल रहे हैं। सोनम लिखती हैं कि मैं नेगेटिविटी और नफरत से संकोच नहीं करती हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि उन लोगों के अंदर कितनी नफरत भरी हुई है। मेरे से भी ज्यादा उन्हें ये नफरत खाती जा रही है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए कॉमेंट्स मुझपर तो कोई असर नहीं डालते हैं लेकिन ये मेरे परिवार और दोस्तों पर जरूर डाल रहे हैं। मैं जानती हूं कि कई कॉमेंट्स पेड होते हैं जिनके द्वारा कुछ लोग अपने अजेंडा को पूरा करते हैं। लेकिन इस समय जरूरत है उन जिंदगियों पर बात करने की जो बॉर्डर पर खत्म हो रही हैं। कई लोग की जिंदगी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित हो रही हैं। इसलिए मैं अपना कॉमेंट सेक्शन बंद कर रही हूं।

Next Story