
नईदिल्ली 17 अप्रैल 2020. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को यह घोषणा की। साइमन फ्राइ और जॉन वार्ड (John का आखिरी मैच शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच हुए मुकाबला रहा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा, ”हम दोनों अंपायर साइमन और जॉन का शुक्रिया अदा करते हैं और साथ ही उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।
बयान में कहा गया, ”अपने पूरे करियर में जॉन और साइमन ने असाधारण कौशल से काम किया। उनकी गिनती सर्वश्रेष्ठ अंपायरों की श्रेणी में की जाएगी। कोरोना वायरस की वजह से दुनियाभर में सभी क्रिकेट गतिविधियां स्थगित या रद्द कर दी गई हैं। चीन के वुहान से आई इस वैश्विक महामारी ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा दिया है। अभी कोई नहीं जानता कि क्रिकेट गतिविधियां फिर दोबारा कब से बहाल होंगी।
इस बीच सिमोन फ्राइ और जॉन वार्ड ने अपनी रिटायमेंट की घोषणा कर दी है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्राइ ने सात टेस्ट, 49 वनडे और 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अंपायरिंग की। उन्होंने कुल मिलाकर 100 प्रथम श्रेणी, 130 लिस्ट ए और 93 टी20 मैचों में अंपायरिंग की। उन्हें 20 साल के अपने करियर में चार बार सीए का अंपायर पुरस्कार मिला था।
