Begin typing your search above and press return to search.

प्रधान पाठकों की पदोन्नति सूची सबसे पहले बस्तर संभाग में हुई जारी...सँयुक्त शिक्षक संघ ने माना आभार...

प्रधान पाठकों की पदोन्नति सूची सबसे पहले बस्तर संभाग में हुई जारी...सँयुक्त शिक्षक संघ ने माना आभार...
X
By NPG News

रायपुर 30 जनवरी 2022 बस्तर संभग की बहुप्रतीक्षित प्रधान पाठक माध्यमिक शालाओं की पदोन्नति सूची पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बस्तर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा निर्विवाद रूप से जारी करने पर संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम को संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। पदोन्नति की प्रक्रिया में दिन रात संभाग के सातों जिला शिक्षा अधिकारी सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम लगातार कार्य को अंतिम रूप में पहुंचाने के लिए लगी हुई थी। जिनके मेहनत से बस्तर संभाग में यह सूची सबसे पहले जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विषम परिस्थिति के बावजूद तय समय मे सूची जारी होने पर शिक्षक संवर्ग मे हर्ष का माहौल बना हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन संभाग मुख्यालय के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहां कि शिक्षक संवर्ग के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को समूचे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले जारी करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें तो किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया में छतीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के समस्त संभाग के पदाधिकारीयो समेत सभी शिक्षक संघो ने भी अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बस्तर संभाग में पदोन्नत प्रधान पाठकों को संयुक्त शिक्षक संघ ने बधाई प्रेषित की है।

बस्तर संभाग में हुई जारी

संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग व उनकी पूरी टीम बधाई के पात्र

सँयुक्त शिक्षक संघ ने माना आभार,अधिकारी कर्तव्य के प्रति सजग

बस्तर संभग की बहुप्रतीक्षित प्रधान पाठक माध्यमिक शालाओं की पदोन्नति सूची पूरे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बस्तर संभाग संयुक्त संचालक शिक्षा के द्वारा निर्विवाद रूप से जारी करने पर संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय एवं उनकी पूरी टीम को संयुक्त शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा बधाई प्रेषित की गई है। पदोन्नति की प्रक्रिया में दिन रात संभाग के सातों जिला शिक्षा अधिकारी सभी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं उनकी टीम लगातार कार्य को अंतिम रूप में पहुंचाने के लिए लगी हुई थी। जिनके मेहनत से बस्तर संभाग में यह सूची सबसे पहले जारी करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विषम परिस्थिति के बावजूद तय समय मे सूची जारी होने पर शिक्षक संवर्ग मे हर्ष का माहौल बना हुआ है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष केदार जैन संभाग मुख्यालय के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जारी विज्ञप्ति में कहां कि शिक्षक संवर्ग के प्रधान पाठक पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया को समूचे छत्तीसगढ़ में सबसे पहले जारी करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर अधिकारी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करें तो किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने से कोई रोक नहीं सकता उन्होंने कहा कि इस पदोन्नति प्रक्रिया में छतीसगढ़ प्रदेश सँयुक्त शिक्षक संघ के समस्त संभाग के पदाधिकारीयो समेत सभी शिक्षक संघो ने भी अपना सकारात्मक सहयोग प्रदान किया।जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। बस्तर संभाग में पदोन्नत प्रधान पाठकों को संयुक्त शिक्षक संघ ने बधाई प्रेषित की है।

Next Story