शिक्षा समागम में अटल टिंकरिंग लैब के प्रोजेक्ट मॉडल को मिली सराहना, स्मार्ट सिटी के रूप में इस मॉडल को शामिल गया गया

रायपुर, 16 नवंबर 2021। पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर हमारे छत्तीसगढ़ राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा समागम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन हमारे राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया इस शिक्षा समागम में अलग-अलग राज्यों से 50 नवाचारी शिक्षक शामिल हुए तथा छत्तीसगढ़ राज्य के 80 शिक्षक शामिल हुए।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेड़ा ब्लॉक नवागढ़ जिला बेमेतरा की प्राचार्या तथा राज्य अटल टिंकरिंग नोटल इंचार्ज सरिता गुप्ता ने अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अटल टिंकरिंग लैब के प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी के रूप में इस समागम में शामिल किया। सरिता गुप्ता ने बताया, हमारे इस प्रोजेक्ट में हमने ब्लूटूथ होम ऑटोमेशन, डबल क्लैप एल ई डी, वेदर डिटेक्टर ,डॉरमेट्री, डिजिटल क्लॉक ,सिक्योरिटी फायर अलार्म, होम ऑटोमेशन विद वाईफाई, स्मार्ट डस्टबिन, ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर, ब्लूटूथ कनेक्टेड कार, एलइडी, एल्कोहल डिटेकटर, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट और भी कई प्रोजेक्ट शामिल किए।
सभी प्रोजेक्ट हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने बनाएं हमारे कार्यों को दूसरे राज्य से आए शिक्षक झारखंड से सुरेंद्र गुप्ता, यूपी से सुनील शुक्ला, दिल्ली से डॉ सीमा मोहन तथा केरल, हिमाचल तथा उत्तराखंड से आए शिक्षकों ने हमारे मॉडल की सराहना की
इन सभी कार्यक्रमों मैं अटल टिंकरिंग लैब जिम्मेदारी समग्र शिक्षा से डॉक्टर एम सुधीश द्वारा मुझे दी गई साथ ही हमारे बेमेतरा जिला के डी ई ओ अरविंद मिश्रा डीएनसी कोमोद ठाकुर, एपीसी कमल नारायण शर्मा ने हमारा सहयोग किया तथा उत्साह वर्धन भी किया इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में हमारे विद्यालय के बच्चों ने बहुत मेहनत की जिसमें भावना वर्मा तथा राम प्रवेश राजपूत इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
