
रायपुर 31 दिसम्बर 2021। हर मुश्किल में साथ खड़े रहने की कसमें खाने वाले फेडरेशन के पदाधिकारी अब अपने ही सहायक शिक्षकों को भगवान भरोसे छोड़ भागने लगे है।
बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक में लगभग 1000 सहायक शिक्षक कार्यरत है, जिसमे फेडरेशन के आह्वान पर 873 सहायक शिक्षक अपने फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार कीर्ति के नेतृत्व में आंदोलन में इस विश्वास के साथ शामिल हुवे की हर अच्छी बुरी परिस्थिति में हमारा नेता हमारा साथ देगा, लेकिन इन आंदोलनरत सहायक शिक्षकों के होश तो तब फाख्ता हुवे जब इन 873 सहायक शिक्षकों का वेतन हड़ताल में शामिल होने के कारण रोक दिया गया और इनके नेता प्रमोद कुमार ने अंदरखाने से सेटिंग कर के अपना वेतन चुपके से बनावा लिया,ऐसे विश्वासघात से मस्तूरी विकासखण्ड के सहायक शिक्षकों में काफी रोष है और इस घटना के बाद अन्य विकासखण्डों में सहायक शिक्षक अपने फेडरेशन के नेताओं का पे बिल तलाशने में लग गए है।
