Begin typing your search above and press return to search.

दुखद: साउथ फिल्म निर्माता महेश कोनेरु का निधन, सितारों ने जताया शोक

दुखद: साउथ फिल्म निर्माता महेश कोनेरु का निधन, सितारों ने जताया शोक
X
By NPG News

मुंबई 12 अक्टूबर 2021I साउथ फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है। मलयालम फिल्म अभिनेता नेदुमुदी वेणु के निधन के अगले ही दिन मंगलवार को तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर महेश कोनेरु का निधन हो गया है। महेश कोनेरु ने आज सुबह कार्डिक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म निर्माता महेश के निधन की खबर सामने आते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फिल्म निर्माता के निधन पर उनके फैंस और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कोनेरु फिल्म स्टार जूनियर एनटीआर का काफी करीबी मित्र थे। अपने दोस्त की मौत की खबर सुन उन्होंने अपना दुख जाहिर किया।
छवि
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘भारी मन और बेहद दुख से भर कर मैं आप सभी को सूचित कर रहा हूं कि मेरे प्यारे दोस्त महेश कोनेरु हमें छोड़ कर जा चुके हैं। मैं पूरी तरह स्तब्ध और निशब्द हूं। उनके परिवार और करीबियों को मेरी तरफ से संवेदनाएं।’ साउथ फिल्म अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने भी महेश कोनेरु के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने ट्वीट किया- ओह नो.. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे, और उनके परिवार को हिम्मत। ये बहुत दुखी करने वाला है।
महेश कोनेरु- जूनियर एनटीआर
कल्याणनम नंदमुरी ने ट्वीट किया- स्तब्ध हूं और विश्वास नहीं हो रहा है। एक आदमी जो दोस्त, परिवार और शुभचिंतक था वो अब इस दुनिया में नहीं है। महेश कोनेरु बैकबोन थे चाहे कुछ भी हो। मेरे लिए और पूरी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा दुख है। उनके करीबियों को हिम्मत। फिल्म निर्माता-निर्देशक महेश कोनेरु ने कीर्थि सुरेश स्टारर फिल्म मिस इंडिया, सभाकु नमस्कारम और थिमारुसु और पुलिस वारी हिचारिका जैसी फिल्में बनाई हैं।
छवि

Next Story