Begin typing your search above and press return to search.

इस लुटेरी दुल्हन के कारनामों से आप रह जायेंगे दंग… पहले पति से ठगे 1 करोड़, दूसरे से 45 लाख, तीसरे संग भागी US….

इस लुटेरी दुल्हन के कारनामों से आप रह जायेंगे दंग… पहले पति से ठगे 1 करोड़, दूसरे से 45 लाख, तीसरे संग भागी US….
X
By NPG News

नईदिल्ली 7 अगस्त 2020। लुटेरी दुल्हन द्वारा चूना लगाने के ढेरों किस्से आपने सुन रखे होंगे लेकिन जिस मामले के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। वो अन्य मामले से काफी अलग है। दरअसल, इस मामले में लुटेरी दुल्हन कई लोगों को चूना लगाने के बाद विदेश भाग निकली है। झारखंड के चतरा इटखोरी की रहने वाली प्रियंका कुमारी पर शादी डॉट कॉम के जरिये एक नहीं बल्कि तीन युवकों से ठगी और विदेश भागने का आरोप है। प्रियंका इतनी शातिर थी कि उसने अलग-अलग राज्यों के युवकों को अपना शिकार बनाया और लाखों रुपये ठग लिए।

ऐसे में ये बताया जा रहा है कि प्रियंका शादी डॉट कॉम से सबसे पहले गिरिडीह के निलय कुमार नाम के लड़के के साथ संपर्क में आई और उसके साथ रांची में शादी भी की थी। लेकिन दो साल बाद निलय और प्रियंका के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे। इस बीच प्रियंका ने निलय से एक करोड़ रुपये ठगे और रफ्फूचक्कर हो गई।

फिर कुछ दिन बाद दुबारा शादी डॉट कॉम पर प्रियंका ने खुद को अविवाहित बताते हुए गुजरात के राजकोट में अमित मोदी नाम के युवक को फंसाया और शादी करके उसके साथ रहने लगी। अब यहां परिवार के आर्थिक तंगी का बहाना देकर उसने अमित से करीब 40 से 45 लाख रुपये लिए।

और यहां अमित मोदी के साथ कुछ महीने रहने के बाद प्रियंका ने बताया कि उसकी बहन को घर दिल्ली में शिफ्ट करना है। इसलिए उसे दिल्ली जाना होगा। इसके बाद युवती दिल्ली के नाम से घर से निकली और कभी वापस अमित के पास लौटी ही नहीं। जब अमित को बाद में पता चला कि 29 दिसंबर 2018 को प्रियंका ने पुणे के सुमित दशरथ पवार नाम के शख्स से शादी कर ली है और उसके साथ वह कैलिफोर्निया चली गई।

अब जाकर इस पूरे मामले का भांडा तब फूटा जब सुमित की मां ने प्रियंका के मोबाइल पर अमित का कॉल देखा। सुमित की मां ने अमित के साथ प्रियंका की फोटो देखी। जब सुमित की मां ने अमित को फोन कर प्रियंका के बारे में जानकारी ली तो सच्चाई सामने आई. इसके बाद उन्होंने पुणे पुलिस से शिकायत की और जांच शुरू हुई. इसके बाद युवती के तार राजकोट और चतरा जिले से जुड़े. इटखोरी थाना प्रभारी सचिन दास ने बताया कि पुणे पुलिस ने इस मामले में चतरा पुलिस से जांच करने को कहा है. साथ ही पासपोर्ट ऑफिस में गलत जानकारी दिए जाने को लेकर प्रियंका पर लगे आरोपों की जांच हो रही है.

Next Story