Begin typing your search above and press return to search.

Yoga diwas: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित BJP नेताओं ने भी किया योग….. बीजेपी नेता अपने-अपने घरों में योग कर सेल्फी कर रहे अपलोड

Yoga diwas: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित BJP नेताओं ने भी किया योग….. बीजेपी नेता अपने-अपने घरों में योग कर सेल्फी कर रहे अपलोड
X
By NPG News

रायपुर 21 जून 2020। अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज देश भर में योग का आयोजन हो रहा है। हालांकि कोरोना संकट की वजह से ज्यादातर आयोजन इनहाउस हो रहे हैं या फिर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजित किये जा रहे है। छत्तीसगढ़ BJP में भी आज योग को लेकर कई जगहों पर योगाभ्यास किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, धरम लाल कौशिक , राजेश मूणत व भूपेंद्र सवन्नी ने योग किया। उन्होंने योग की कई मुद्राओं को किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि योग को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। योग ना सिर्फ लोगों को निरोग रखता है, बल्कि फिटनेस को भी बरकरार रखता है। उन्होंने कहा कि आज योग की ख्याति पूरे दुनिया में फैल रही है। लोग इसे अपनी जिंदगी में उतार रहे हैं।

वहीं एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में योगदिवस कार्यक्रम पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के अलावा संगठन महामंत्री पवन साय , बृज मोहन अग्रवाल , राजीव अग्रवाल , सचिदानंद उपासने , संजय श्रीवास्तव , छगन मूंदड़ा व अन्य वरिष्ठ जन मौजूद।

Next Story