Begin typing your search above and press return to search.

एक्स मैनेजर का दावा, एक्टर का हुआ मर्डर, ‘अगर यह आत्महत्या होती तो गले का निशान….

एक्स मैनेजर का दावा, एक्टर का हुआ मर्डर, ‘अगर यह आत्महत्या होती तो गले का निशान….
X
By NPG News

नईदिल्ली 8 अगस्त 2020। सुशांत सिंह राजपूत मामले में हर एक दिन नए खुलासे किए जा रहे हैं। बिहार सरकार की सिफारिश पर यह केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जा चुका है। बीते रोज सीबीआई से बिहार पुलिस से जांच से जुड़े भी दस्तावेज लिए। अब आगे की जांच सीबीआई करेगी। इस बीच सुशांत के पूर्व सहायक अंकित अचार्य ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। अंकित का कहना है कि सुशांत का मर्डर किया गया है।

अंकित ने एक चैनल से हुई बातचीत में बताया कि, मैं सुशांत के साथ 24 घंटे और सातों दिन रहता था। मैं जितना उन्हें जानता हूं वह कभी अपनी जान खुद नहीं ले सकते। मैंने उनकी डेड बॉडी की तस्वीर कई बार देखी और मुझे लगता है कि सुशांत का मर्डर उनके पालतू डॉग के बेल्ट से किया गया।

अंकित ने आगे बताया, अगर हम मान भी लें कि उन्होंने आत्महत्या की है लेकिन उनके गले के निशान कुछ और ही कहते हैं। अगर कोई अपनी जान खुद लेता है तो उसके गले पर u शेप के निशान होते हैं लेकिन अगर कोई आपकी हत्या गला दबाकर करता है तो गले पर O का निशान बनता है।

अंकित ने आगे कहा, मैं सीबीआई को केस ट्रांसफर किए जाने से बहुत खुश हूं। अंकित ने पहले कहा था, सुशांत की जिंदगी में रिया चक्रवर्ती के आने के बाद चीजें बदलीं। यूरोप ट्रिप से वापस आने के बाद सुशांत काफी अजीब बर्ताव करने लगे थे। साल 2019 में सुशांत के बैंक अकाउंट में करीब 30 करोड़ रुपये थे। मैंने जब सुशांत को देखा तो वह एकदम बदले-बदले नजर आए। उनकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स थे। सुशांत के चेहरे से मुस्कान गायब थी। रिया उनकी सारी चीजें हैंडल करने लगी थीं।

सुशांत के परिवार ने अब रिया चक्रवर्ती पर ढेरों इल्जाम लगाए हैं, जिसमें सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाना, उनके पैसे हड़पना शामिल है। रिया और सुशांत की कॉल डीटेल्स में सामने आया है कि रिया ने सुशांत से ज़्यादा उनके फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस कीपिंग मैनेजर सैमुएल मिरांडा और पीआर मैनेजर श्रुति मोदी के साथ बात की है। रिया ने सुशांत से केवल 147 बार बात की थी।

Next Story