काम की खबर: मिल रहा फ्री रिचार्ज, JIO और Airtel के ग्राहक अब मुफ्त में उठाएं कॉलिंग और डेटा का मजा…. जानिए

नईदिल्ली 18 मई 2021. भारती एयरटेल ने कम आय वाले कस्टमर्स के लिए दो स्पेशल बेनेफिट्स का ऐलान किया है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान सभी लोग एक दूसरे से कनेक्ट रह सकें। पहला तो कंपनी ने 49 रुपये का रिचार्ज मुफ्त देने का ऐलान किया है। वहीं, टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने यूजर्स की मजबूरी और जरूरत को समझते हुए उनके लिए फ्री डेटा और कॉलिंग जैसे ऑफर्स पिछले साल की तरह इस साल भी पेश किया है.
एयरटेल ने कोरोना संकट को देखते हुए 49 रुपये वाला पैक फ्री में उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. बता दें कि एयरटेल के 49 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 100MB डेटा, 38.52 रुपये का टॉकटाइम मिलता है.
इसके अलावा, कंपनी ने 79 रुपये के रीचार्ज के साथ डबल बेनिफिट देने का भी ऐलान किया है. एयरटेल के 79 रुपये के प्लान में 28 दिन की वैधता के साथ 200MB डेटा, लोकल-एसटीडी और लैंडलाइन पर कॉलिंग के लिए 60 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगेगा. एयरटेल के इन दोनों ऑफर्स का फायदा ग्राहकों को मिलना शुरू हो गया है.
एयरटेल से पहले रिलायंस जियो फ्री कॉलिंग और डबल रीचार्ज जैसे ऑफर पेश कर चुकी है. Jio ने पिछले शुक्रवार को Jio Phone यूजर्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग कॉल का ऐलान किया था. इसके साथ ही, जियो ने Jio Phone यूजर्स के लिए buy one get one रीचार्ज सुविधा प्रदान की है, जिसमें एक जियो फोन रिचार्ज पर उसी कीमत का दूसरा रिचार्ज पैक मुफ्त मिलेगा. Reliance Jio ने अपने बयान में कहा था कि Jio Phone यूजर्स के लिए हर महीने 300 मिनट फ्री आउटगोइंग की सुविधा सम्पूर्ण कोरोना वायरस महामारी काल तक दी जाएगी.
