Begin typing your search above and press return to search.
काम की खबर: अप्रैल में 14 दिन बैंक रहेंगे बंद, निपटा लें सारे काम वरना होगी दिक्कत…. ATM में कैश की किल्लत से बचने के लिए देख लें छुट्टियों की ये लिस्ट
नईदिल्ली 2 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच बुधवार को वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत हो गई। जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल में पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें अवकाश भी शामिल हैं। इन 14 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए।
बैंकों में छुट्टी के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है। हालांकि बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में पर्याप्त कैश रहेगा और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।
आइए जानते हैं अप्रैल में किस दिन बैंक बंद रहेंगे-
तारीख | राज्य | अवसर |
एक अप्रैल 2020 | सभी राज्य | वार्षिक क्लोजिंग |
दो अप्रैल 2020 | अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, दहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, शिमला | राम नवमी |
पांच अप्रैल 2020 | सभी राज्य | रविवार |
छह अप्रैल 2020 | अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची | महावीर जयंती |
10 अप्रैल 2020 | ऐजवल, बेलापुर, भोपाल, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दहरादून, हैदराबाद, गैंगटॉक, कानपुर, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम | गुड फ्राइडे |
11 अप्रैल 2020 | सभी राज्य | दूसरा शनिवार |
12 अप्रैल 2020 | सभी राज्य | रविवार |
13 अप्रैल 2020 | अगरताला, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मू, श्रीनगर | बिजु फेस्टिवल, बैसाखी, बोहाग बिहू |
14 अप्रैल 2020 | अगरताला, अहमदाबाद, बेलापुर, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दहरादून, गैंगटॉक, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पणजी, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम | डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, बंगाली नव वर्ष, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू |
15 अप्रैल 2020 | गुवाहाटी, शिमला | बोहाग बिहू, हिमाचल डे |
19 अप्रैल 2020 | सभी राज्य | रविवार |
20 अप्रैल 2020 | अगरताला | गरिया पूजा |
25 अप्रैल 2020 | सभी राज्य | चौथा शनिवार |
25 अप्रैल 2020 | सभी राज्य | रविवार |
Next Story