गजब हो गया : मुजफ्फरपुर में पढ़ रहा इमरान हाशमी और सनी लियोनी का ‘बेटा’? …..जिनका पता है रेड लाइट एरिया….खबर पढ़कर आप भी रह जायेंगे हैरान

मुजफ्फरपुर 9 दिसंबर 2020। बिहार के मुजफ्फरपुर में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री सनी लियोनी का ‘बेटा’ पढ़ता है। ये बेटा मीनापुर डिग्री कालेज के ग्रेजुएशन सेकंड ईयर का स्टूडेंट हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर से आयी इस खबर ने हर किसी हैरान कर दिया है कि आखिर कैसे बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और सनी लियोनी का बेटा मुजफ्फरपुर के एक कॉलेज में पढ़ रहा है। लोग यह भी सोच रहे हैं कि दोनों की शादी कब हुई.?
दरअसल मीनापुर धनराज डिग्री कालेज के सेकंड ईयर का एक एग्जाम फार्म सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फार्म में परीक्षार्थी के पिता के नाम के तौर पर इमरान हाशमी और मां का नाम सनी लियोनी दर्ज है। हद तो ये है कि पता के तौर पर चतुर्भूज स्थान, जो मुजफ्फरपुर का चर्चित रेड लाइट एरिया है, वो लिखा गया है। वहीं परीक्षा फॉर्म में मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी अंकित है।
![]()
मुजफ्फरपुर के बाबा साहेबभीम राव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के स्नातक पार्ट-2 के एक छात्र की शरारत ने यूनिवर्सिटी से लेकर कालेज तक में हड़कंप मचा दिया है। यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ. मनोज कुमार का कहना है कि छात्र की इस करतूत का सत्यापन किया जाएगा. जांच के बाद सही साबित होने पर फॉर्म को निरस्त कर दिया जाएगा. ऑनलाइन फॉर्म भरे भरते समय छात्रों की तरफ से कई बार ऐसा किया गया है.
यह परीक्षा फार्म सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद इसकी जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को हुई. प्रशासन द्वारा की गई जांच में पता चला कि मीनापुर के धनराज भगत डिग्री कॉलेज के नाम से भरे गए स्नातक पार्ट टू के सेशन 2017-20 के इस परीक्षा फॉर्म में छात्र ने अपने पिता का नाम इमरान हाशमी और माता का नाम सनी लियोनी बताया है.
बता दें कि स्नातक पार्ट वन में नामांकन के लिए भरे गए फॉर्म में भी कई छात्रों ने दुकान के बिल और लाइसेंस की कॉपियां अपलोड कर दी थीं. इस प्रकार की गलती करने वाले छात्रों के फॉर्म कैंसिल कर दिए गए थे. लेकिन इस बार इमरान हाशमी और सनी लियोनी के बेटे का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
