Begin typing your search above and press return to search.

UPSC में छोटे शहरों का कमाल: आकाश श्रीमाल को यूपीएससी में 94 रैंक, मिल सकता है आईएएस, सूरजपुर के अजेश को 254 रैंक आया

UPSC में छोटे शहरों का कमाल: आकाश श्रीमाल को यूपीएससी में 94 रैंक, मिल सकता है आईएएस, सूरजपुर के अजेश को 254 रैंक आया
X
By NPG News

रायपुर, 24 सितंबर 2021। संघ लोक सेवा आयोग के जारी हुए परिणामो में अब तक कि जानकारी में छतीसगढ़ से चार लोगों के चयनित होने की जानकारी है, जिसमे कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमल को 94 रैंक, सूरजपुर के अजेश सिंग सेंगर को 254 रैंक तथा लेनिन वत्सल टोप्पो को 381 रैंक आया है। तो वही हाल ही में छतीसगढ़ पीएससी 2019 में टॉप 10 में 9 वॉ स्थान लाने वाले आकाश कुमार शुक्ला को 427 वा रैंक मिला हैं।
ज्ञात हो कि विभिन्न सेवाओ के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाली सिविल सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा पिछले वर्ष जून में आयोजित होने वाली थी,पर कोरोना के चलते देश के कई राज्यो में लाक डाउन था और ट्रेनों का परिचालन भी बन्द था,हालांकि जून माह में छतीसगढ़ में कोरोना की स्थिति सामान्य थी,और छतीसगढ़ लॉक डाउन से बाहर आ गया था, पर देश के कई राज्यो में लाक डाउन लगा ही था, लिहाजा देश भर में एक साथ जून माह में आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर 4 अक्टूबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित की गई थी।प्रारंभिक परीक्षा के लिए 10 लाख 40 हजार 60 कैंडिडेट ने अप्लाई किया था और 4,82,770 लोग परीक्षा में बैठे थे. इनमें से 10 हजार 564 कैंडिटेड मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए. मुख्य परीक्षा इसी साल जनवरी में आयोजित की गई थी. इनमें से 2,053 कैंडिडेट इंटरव्यू के लिए उत्तीर्ण हुए.

सामान्य वर्ग के 263 उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा (UPSC Civil Services 2020 Results) में सफलता मिली है, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़े 86 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास कर ली है. अन्य पिछड़ा वर्ग के 229, अनुसूचित जाति के 122 और अनुसूचित जनजाति के 61 उम्मीदवार सिविल सेवा की परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किये गये हैं.

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल करने वाले शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं हैं. सफल अभ्यर्थियों में 25 नि:शक्त शामिल हैं. इनमें से 7 ऑर्थोपेडिकली हैंडीकैप, 4 नेत्रहीन, 10 श्रवणहीन और 4 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनमें कई नि:शक्तता थी.

180 IAS, 36 IFS, 200 IPS अधिकारी
यूपपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक 180 उम्मीदवारों को आईएएस में नियुक्ति मिलेगी, जबकि 36 को आईएफएस में, 200 को आईपीएस में, 302 को सेंट्रल सर्विसेज ग्रेड ए में और 118 को ग्रेड बी में नियुक्ति दी जायेगी.

कुल 180 आईएएस अफसरों में 72 सामान्य वर्ग से होंगे, जबकि आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग से 18, ओबीसी के 49, एससी के 28 और एसटी वर्ग से 13 आईएएस अधिकारी चुने गये हैं.

आईएफएस अधिकारियों की बात करें, तो 15 सामान्य वर्ग से हैं, जबकि 3 ईडब्ल्यूएस, 10 ओबीसी, 5 एससी और 3 एसटी वर्ग से. 200 आईपीएस में सबसे ज्यादा 80 सामान्य वर्ग से हैं. 20 ईडब्ल्यूएस, 55 ओबीसी, 30 एससी और 15 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार चयनित हुए हैं.

UPSC ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का परिणाम दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) संख्या 5153/2020 और 7351/2020 के परिणाम के अधीन होगा.

साथ ही कहा है कि संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक ‘सुविधा काउंटर’ मौजूद है. उम्मीदवार अपनी परीक्षा/भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी/स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा टेलीफोन नंबर 23385271/23381125/23098543 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच सभी वर्किंग डे में प्राप्त कर सकते हैं।

94 वी रेंक के अनुसार आकाश को आईएएस मिलने की प्रबल संभावना हैं।

Next Story