Begin typing your search above and press return to search.

महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होगा भारत का मैच

महिला विश्व कप 2022 का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां होगा भारत का मैच
X
By NPG News

नईदिल्ली 16 दिसंबर 2020. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के 31 मैचों के टूर्नामेंट के शेड्यूल (ICC Women’s World Cup 2022 Schedule) का मंगलवार को ऐलान कर दिया है. इसके अनुसार भारत को 12 और 22 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भी क्वालीफायर टीमों से खेलना है. भारतीय टीम 16 मार्च को इंग्लैंड से खेलेगी जिसने उसे महिला विश्व कप 2017 के फाइनल में हराया था. वहीं ऑस्ट्रेलिया से 19 मार्च और दक्षिण अफ्रीका से 27 मार्च को खेलना है.

अब यह चार मार्च से तीन अप्रैल 2022 के बीच होगा. इसके मैच आकलैंड, टाउरंगा, हैमिल्टन, वेलिंगटन, क्राइस्टचर्च और डुनेडिन में खेले जायेंगे. भारतीय कप्तान मिताली राज ने आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा, ‘हम सभी ने इस साल काफी कठिनाई देखी और अब मैदान पर वापसी के मौके से काफी खुश हैं. भारत ने पिछले तीन चार साल में आईसीसी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन किया है.

मिताली ने कहा, ‘हम 2022 में यह टूर्नामेंट जीत सके तो अगली पीढ़ी की लड़कियों के लिए काफी प्रेरणास्पद होगा. टीम और मैं इसके लिये तैयारी कर रहे हैं.’ टूर्नामेंट के सेमीफाइनल वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में खेले जायेंगे. फाइनल तीन अप्रैल को क्राइस्टचर्च में दूधिया रोशनी में होगा. भारत के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका क्वालीफाई कर चुके हैं. बाकी तीन टीमें आईसीसी क्वालीफाइंग टूर्नामेंट से आयेंगी जो अगले साल श्रीलंका में 26 जून से 10 जुलाई के बीच खेला जायेगा.

महिला विश्व कप 2022 का कार्यक्रम

बे ओवल, टाउरंगा

04 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

06 मार्च 2022 – भारत बनाम क्वालीफायर

08 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर

11 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर

14 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

16 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम भारत

18 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

यूनिविर्सटी ओवल, डुनेडिन

05 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम दक्षिण अफ्रीका

07 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

09 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

सेडॉन पार्क , हैमिल्टन

05 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड

10 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम भारत

12 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम भारत

14 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

17 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका

21 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम क्वालीफायर

22 मार्च 2022 – भारत बनाम क्वालीफायर

बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

13 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

15 मार्च 2022 – ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर

22 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

24 मार्च 2022 – दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर

25 मार्च 2022 – क्वालीफायर बनाम ऑस्ट्रेलिया

27 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

30 मार्च 2022 – पहला सेमीफाइनल

ईडन पार्क, आकलैंड

19 मार्च 2022 – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

20 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

24 मार्च 2022 – इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर

26 मार्च 2022 – न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर

27 मार्च 2022 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

31 मार्च 2022 – दूसरा सेमीफाइनल

03 अप्रैल 2020 – फाइनल.

Next Story