Begin typing your search above and press return to search.

महिला SDM की छुट्टी : फौजी पिटाई विवाद में फंसी SDM हटाई गयी….मारपीट व क्वारंटीन सेंटर में बंद करने का था आरोप… पत्नी ने दी थी आमरण अनशन की चेतावनी….जांच रिपोर्ट के पहले….

महिला SDM की छुट्टी : फौजी पिटाई विवाद में फंसी SDM हटाई गयी….मारपीट व क्वारंटीन सेंटर में बंद करने का था आरोप… पत्नी ने दी थी आमरण अनशन की चेतावनी….जांच रिपोर्ट के पहले….
X
By NPG News

मुंगेली 13 मई 2020। फौजी के साथ मारपीट व विवादों में घिरी SDM रूचि शर्मा की छुट्टी हो गयी है। कलेक्टर सर्वेश भुरे ने रूचि शर्मा को पद से हटा दिया है, उनकी जगह पर डिप्टी कलेक्टर नवीन भगत को नया एसडीएम बनाया गया है। 10 दिन के भीतर प्रदेश में दूसरी महिला SDM पर गाज गिरी है है, इससे पहले बलरामपुर की एसडीएम ज्योति बबली भी SDOP के साथ विवाद की वजह से चर्चाओं में आयी थी, जिन्हें एक प्रकरण में पिछले दिनों ही सस्पेंड कर दिया गया था।

SDM ज्योति बबली बैरागी और जनपद सीईओ सस्पेंड.. मनरेगा घोटाले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक अन्य के ख़िलाफ़ FIR के आदेश

हालांकि इस फेरबदल को रूटिन बताया जा रहा है, लेकिन जिस तरह से फौजी के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार को लेकर विवाद गहराता जा रहा था, उसके बाद से ही अटकलें लगने लगी थी कि एसडीएम पर गाज जरूर गिरेगी। इस मामले में फौजी की पत्नी ने भी आमरण अनशन की चेतावनी दी थी। इधर दुर्व्यवहार प्रकरण की जांच एडेश्नल कलेक्टर की तरफ से जारी है।

IPS अफसर से महिला SDM ने की बदसलूकी…. SDOP ने SP से की दुर्व्यवहार की शिकायत….SDM-SDOP विवाद में आया नया ट्विस्ट

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में पदस्थ फौजी गोंविंद राम साहू रिटायर होकर लोरमी के डिंडोल गांव में रहने लगे थे। वो लोरमी आने से पहले नासिक में भी एक महीने तक क्वारंटाईन में थे। गांव लौटने पर सरपंच ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा, क्योंकि गांव के प्राइमिरी स्कूल क्वारंटीन सेंटर में कोई व्यवस्था नहीं थी। वहीं उनके घर के बाहर होम आइसोलेन का बोर्ड भी चस्पा कर दिया गया।

महिला SDM का SDOP पर गंभीर आरोप-रेस्ट हाउस में बिना इजाजत कमरे में घुस आए, आईपीएस को मेरे कमरे में रुकवा दिए, कलेक्टर बोले…जांच होगी

फौजी गोविंद राम का आरोप है कि 12 दिन तक आइसोलेशन में रहने के बाद अचानक एसडीएम रूची शर्मा उनके घर पहुंची और घर से बाहर निकालकर उसकी पिटाई कर दी और फिर गांव के क्वारंटाईन सेंटर में ले जाकर दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया। इस मामले में कलेक्टर ने एडिश्नल कलेक्टर राजेश नशीने को जांच का आदेश दिया है। हालांकि अभी रिपोर्ट नहीं आयी है, लेकिन उससे पहले रूची शर्मा को पद से हटाते हुए मुख्यालय बुलाया गया है।

Next Story