Begin typing your search above and press return to search.

महिलाओं को एक से ज्यादा पति रखने का मिलेगा हक, विरोध भी शुरू… बच्चे होंगे तो उसको लेकर होगी दिक्कतें, समाज भी बिखरेगा

महिलाओं को एक से ज्यादा पति रखने का मिलेगा हक, विरोध भी शुरू… बच्चे होंगे तो उसको लेकर होगी दिक्कतें, समाज भी बिखरेगा
X
By NPG News

दक्षिण अफ्रीका 29 जून 2021 दक्षिण अफ्रीकी सरकार अपने एक विवादास्पद प्रस्ताव के चलते सुर्खियों में है. इस प्रस्ताव के अनुसार, महिलाएं एक से ज्यादा पति रख सकती हैं.इस देश में पुरूषों के लिए पहले से ही एक से ज्यादा शादी करने की व्यवस्था है और अब ऐसा ही कुछ सरकार महिलाओं के लिए करना चाहती है

इस फैसले को लेकर दक्षिण अफ्रीका के रुढ़िवादी संगठन नाराज हैं. जाने-माने बिजनेसमैन और टीवी की लोकप्रिय हस्ती मूसा मसेलेकु इस प्रस्ताव के विरोध में खड़े हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि इस प्रस्ताव के कानून बनने पर दक्षिण अफ्रीका की संस्कृति खत्म हो जाएगी

दक्षिण अक्रीका के टीवी कलाकार मूसा इसका विरूद्ध जताते हुए पूछते है कि आखिर इस तरह के रिश्तों में बच्चों के क्या हालात होंगे. उन्होंने कहा कि पुरुष अगर एक से ज्यादा शादियां करता है तो ये एक प्रचलित प्रथा है लेकिन अगर महिला एक से ज्यादा शादियां करती हैं तो पुरुष इसे झेल नहीं पाएंगे क्योंकि वे बहुत ज्यादा ईर्ष्यालु होते हैं और समाज बिखर जाएगा.

रियैल्टी टीवी स्टार मूसा की हालांकि खुद चार बीवियां हैं लेकिन उन्हें महिलाओं के लिए एक से ज्यादा शादी के कानून को लेकर परेशानी है. गौरतलब है कि इस प्रस्ताव को दक्षिण अफ्रीका के गृह विभाग ने दिया है और इसे ग्रीन पेपर में शामिल करने की डिमांड की गई है

हलाकि दक्षिण अफ्रीका के पड़ोसी देश जिम्बाब्वे में पहले से ही महिलाओं के एक से अधिक पति रखने का चलन है. प्रोफेसर कॉलिन्स इस पर रिसर्च भी कर चुके हैं. उन्होंने बीबीसी के साथ बातचीत में बताया कि इस तरह की शादियां आमतौर पर महिलाएं ही पहल करती हैं.

Next Story