Begin typing your search above and press return to search.

विधायक की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोजगार… सेक्टर 5 गार्डन की जिम्मेदारी महिला समूह को मिली, सुरक्षा के लिए लेडी गार्ड भी

विधायक की पहल से महिलाओं को मिला स्वरोजगार…  सेक्टर 5 गार्डन की जिम्मेदारी महिला समूह को मिली, सुरक्षा के लिए लेडी गार्ड भी
X
By NPG News

दुर्ग 4 फरवरी 2021। नगरनिगम भिलाई क्षेत्र की महिला समूह की महिलाओं को स्वरोजगार देने, उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं। विधायक देवेंद्र यादव ने महिलाओं को स्वरोजगार देने के लिए कई प्रयास भी किए हैं। एक ओर जहां मदर्स मार्केट का निर्माण करा रहे हैं। वहीं गौठान, गार्डन आदि के संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को दे रहे हैं। जिससे महिलाओं को स्वरोजगार मिल रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रही है।

इसी प्रकार नव उपासना महिला सेवा समिति सेक्टर 5 को सेक्टर 5 सिविक सेंटर स्थिति नवनिर्मित भव्य शहीद स्मारक गार्डन के देख-रेख की संपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस गार्डन के देख-रेख की जिम्मेदारी के साथ ही महिला समूह लाेगों को सुरक्षा और स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध करा रही है। महिला समूह बहुत ही अच्छे तरीके से निभा रही हैं। महिलाओं ने गार्डन में परिवार के साथ घूमने के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा कदम उठाया है। महिलाओं ने अपना खुद का महिला सुरक्षा गार्ड भी गार्डन में तैनात किए हैं। जो यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रख कर काम कर रही है। इसके अलावा इस शहीद स्मारक गार्डन में आने वाले लोगों महिला समूह गढ़ कलेवा के माध्यम से छत्तीसगढ़ी-साउथ इंडियन आदि क्षेत्रीय लजीज व्यंजन भी उपलब्ध करा रही हैं। ताकि लोग हमारे क्षेत्रय व्यंजन का स्वाद चख सके और उसके बारे में जान सकें। महिलाओं के इस प्रयास ने गार्डन की शोभा में चार चांद लगा दिए है।

कुछ करने का जूनून

महिला समूह की अध्यक्ष माधुरी चौकसे ने बताया कि उनके समूह का उद्देश्य है कि गृहणियां घर से निकले समाजिक उत्थान व शहर व समाज के लिए हित में अपनी अहम भूमिका निभाएं। खुद सशक्त और आत्मनिर्भर बने और जरूरतमंद लोगों की मदद भी करें। इसी उद्देश्य से उन्होंने समूह बनाया और करीब 500 महिलाएं उनकी समूह से जुड़ चुकी है। फिलहाल गार्डन के देख रेख के काम में 45 महिलाएं हैं जुटी है।

रोज 500 लोग आते है गार्डन

महिला समूह की सदस्याें ने बताया कि शहीद स्मारक पार्क में घूमने के लिए रोज करीब 500 लोग आते हैं। यहां बच्चों के खेलने से लेकर व्यायाम व योग आदि के लिए भी उचित शांत वातावरण है। गार्डन के मनमोहक वातावरण का आनंद लेने के साथ ही लोग यहां स्वादिष्ट व्यंजन का भी आनंद उठाते हैं।

जानिए कितने बजे खुलता है गार्डन

महिला समूह ने बताया बताया कि गार्डन सुबह 6 से 10 और शाम को 5 से 9 बजे तक खुलता है। शनिवार और रविवार को सबसे अधिक भीड़ रहती है। करीब 2 हजार से अधिक लोग यहां आते हैं।
यहां पारिवारिक माहौल है। महिलाओं को पूरे गार्डन की जिम्मेदारी सम्भाले देख कर लोगों को भी गर्व हो रहा है। गार्डन में 4 महिला गार्ड है। बच्चों के लिए आइसक्रीम फास्ट फूड, घर का स्वाद मिल रहा है।

Next Story