Begin typing your search above and press return to search.

महिला कांस्टेबल बनी मध्य प्रदेश की गृह मंत्री, जनता की समस्याओं पर दिए जरूरी निर्देश

महिला कांस्टेबल बनी मध्य प्रदेश की गृह मंत्री, जनता की समस्याओं पर दिए जरूरी निर्देश
X
By NPG News

नईदिल्ली 8 मार्च 2021. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सिपाही मीनाक्षी वर्मा को मध्य प्रदेश का एक दिन की गृह मंत्री बनाया गया. महिला सिपाही मीनाक्षी गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास कार्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है. उन्हें गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी सीट पर बैठाया। मीनाक्षी ने नरोत्तम मिश्रा की तरह जनता की समस्या को सुनकर ओएसडी को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए. शिवराज सिंह चौहान सरकार में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि जहां नारी का सम्मान है, वहां संस्कृति का उत्थान है. मैंने उन्हें अपना स्थान देकर संदेश दिया है कि आप अपार शक्ति की भंडार हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मीनाक्षी वर्मा के लिए यह सबसे बड़ा सम्मान था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोजाना की तरह गृह मंत्री के बंगले पर कई लोग अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. आज जब नरोत्तम मिश्रा अपनी सीट पर मौजूद नहीं मिले तो लोग हैरान हुए. दरअसल, गृह मंत्री की सीट पर महिला कॉन्सटेबल को देखकर वे चौंक गए. हालांकि, जब उन्हें पता चला कि आज नरोत्तम मिश्रा की जगह महिला कॉन्स्टेबल उनका काम करेंगी तो वे सामान्य हुए. इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याओं को मीनाक्षी को बताया.

इसके बाद लोगों ने अपनी समस्याओं को मीनाक्षी को बताया. मीनाक्षी ने भी होम मिनिस्टर की तरह शिकायतों को सुना और उन शिकायतों पर कार्रवाई के लिए ओएसडी अवस्थी को निर्देश दिए. इस दौरान नरोत्तम मिश्रा आमजन की तरह कुर्सी पर बैठे हुए थे. जो शिकायतें मीनाक्षी के पास से फॉरवर्ड हो कर आ रही थीं उन्हें देख भी रहे थे.

Next Story