नौकरी का झांसा देकर महिला से बलात्कार, तीन बच्चों की मां को दो आरोपियों ने बनाया हवस शिकार, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

रायपुर 30 सितंबर 2021। राजधानी में एक महिला से काम दिलाने के नाम पर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक घटना सेजबहार थाना क्षेत्र की है। पीड़िता शादी-शुदा है, जिसके तीन बच्चें भी है।
पीड़िता की दर्ज शिकायत के मुताबिक, मई में दो युवकों से उसकी मुलाकात हुई थी। इस दौरान दोनों आरोपियों खुद को बिहार का रहने वाला बताया और महिला को मंत्रालय में नौकरी लगाने की बात कही। महिला दोनों आरोपियों के झांसे में आकर एक दिन आरोपियों के बुलाए पते पर पहुंची। यहां पर दोनों आरोपियों ने महिला को सुनसान इलाके में ले गये और फिर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों आरोपी ऐसे ही महिला के साथ बलात्कार करते रहे और किसी को बताने पर दोनों आरोपियों ने महिला को नौकरी नहीं लगाने की धमकी भी दी। लोक-लाज के डर से महिला ने खुद के साथ हुये दुष्कर्म की शिकायत किसी से भी नहीं की थी। इस बीच 19 सितंबर को फिर से दोनों आरापियों ने महिला से संपर्क किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बार-बार रेप की इस घटना से परेशान महिला ने अब इसकी शिकायत सेजबहार थाने में दर्ज कराई है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। साथ ही दोनों की तलाश में जुट गई है। वहीं सेजबहार पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि, महिला अत्यंत गरीब है और महिला के पास ना ही कोई मोबाइल फोन है, जिससे की आरोपियों का पता लगाया जा सके। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों आरोपियो की पहचान कर गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
