Begin typing your search above and press return to search.

महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म…तीन बेटे व एक बेटी सभी स्वस्थ

महिला ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म…तीन बेटे व एक बेटी सभी स्वस्थ
X
By NPG News

गाजियाबाद 12 जुलाई 2021। नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती एक परिवार के घर में एक साथ चार बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। दरअसल यहां पर बीते दिनों एक गर्भवती महिला को एडमिट कराया गया था। महिला ने आज एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। खुशी की बात यह है कि मां और बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह डिलीवरी आईवीएफ के माध्यम से हुई है।

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर निवासी एक महिला ने आज चार बच्चों को जन्म दिया है। इन चारों बच्चों में एक लड़की और तीन लड़के हैं। प्राथमिक जांच में जच्चा और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। जन्म के बाद बच्चों की देखभाल के लिए सभी बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोरा ने बताया कि अस्पताल में एक महिला इमरजेंसी में लेबर पेन के कारण भर्ती हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद महिला का ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है।

डॉक्टरों की टीम ने महिला का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि जन्म के बाद नवजात बच्चों को जान का खतरा रहता है। उनकी सुरक्षा के लिए डॉ. सचिन दुबे के संरक्षण में बच्चों को नर्सरी में रखा गया है।

Next Story