Begin typing your search above and press return to search.

महिला डॉक्टर की पिटाई, KBC में प्रतिभागी रही महिला डॉक्टर को पति ने बेदम पिटा, बच्चों से मिलने को लेकर हुआ था विवाद, एफआईआर दर्ज

महिला डॉक्टर की पिटाई, KBC में प्रतिभागी रही महिला डॉक्टर को पति ने बेदम पिटा, बच्चों से मिलने को लेकर हुआ था विवाद, एफआईआर दर्ज
X
By NPG News

रायपुर 28 सितंबर 2021। कौन बनेगा करोड़पति शो में प्रतिभागी रही राजधानी की एक महिला डॉक्टर ने पति के खिलाफ जान से मार देने की धमकी और मारपीट की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ थाने में 294, 323, 498 और 506 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। महिला डॉक्टर ने 2019 में कौन बनेगा करोड़पति शो में हिस्सा लिया था। इस शो में महिला ने छह लाख से ज्यादा की रकम भी जीती थी। इसके बाद महिला जब अपने घर लौटी तब से ही पति से किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा था। पति के इस रवैये से परेशान महिला डाॅक्टर अलग रहने लगी थी। महिला के दो बच्चे भी हैं, जो उसके पति के साथ रहते है। 27 सितंबर की शाम महिल अपने बच्चों से मिलने के लिए पति के घर पहुंची थी, उस दौरान उसके पति अश्वनी राठौर ने मिलने से मना कर। इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, पति ने अपनी पत्नी की हाथ-मुक्कों से जमकर पिटाई कर दी। साथ ही गाली गलौज कर अपने घर से भगा दिया।

पति की इस हरकत से परेशान महिला डॉक्टर ने इसकी शिकायत गुढ़ियारी थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता डाॅक्टर की शिकायत पर अपराध दर्ज कर पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता महिला राजधानी के एक हाॅस्पिटल में डाॅक्टर है।

Next Story