Begin typing your search above and press return to search.

क्या इसी सप्ताह 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी होंगे ?….. जानिये सीबीएसई की तरफ से क्या दिया गया है जवाब …

क्या इसी सप्ताह 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी होंगे ?….. जानिये सीबीएसई की तरफ से क्या दिया गया है जवाब …
X
By NPG News

नई दिल्ली 12 जुलाई 2021। क्या इसी सप्ताह 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी होंगे ?….इन सवालों पर सीबीएसई ने बड़ा अपडेट दिया है। सीबीएसई इस सप्ताह 10वीं और 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित नहीं करेगा। बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि वह 31 जुलाई तक परिणाम घोषित कर देगा। बता दें कि, छात्र इस सप्ताह कक्षा 10 के छात्रों के परिणामों की घोषणा की उम्मीद कर रहे थे, हालांकि, अभी इसमें कुछ और समय लगेगा।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इंडिया टीवी संवाददाता के साथ बातचीत में बताया कि बोर्ड इस सप्ताह कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम जारी नहीं करेगा क्योंकि स्कूलों ने सभी छात्रों के अंक जमा नहीं किए हैं। हम अभी भी डेटा संकलित कर रहे हैं और प्रक्रिया चल रही है। संयम भारद्वाज ने आगे बताया कि इस बीच हम उन स्कूलों के लिए एक परिपत्र जारी करेंगे जिन्होंने अभी तक बोर्ड को अंक जमा नहीं किए हैं।

Next Story