Begin typing your search above and press return to search.

कोराेना वैक्सीन या नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही कर सकेंगे डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन, ये शर्तें भी रहेंगी

कोराेना वैक्सीन या नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही कर सकेंगे डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन, ये शर्तें भी रहेंगी
X
By NPG News

रायपुर, 6 अक्टूबर 2021। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं, लेकिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए माता के दरबार में अभी कुछ सीमित प्रतिबंध लागू रहेंगे। डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति ने तय किया है कि कोरोना वैक्सीन लगने की रिपोर्ट या कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने पर ही दर्शन की अनुमति मिलेगी। इसे अनिवार्य कर दिया गया है। यही नहीं, दर्शन से पहले मंदिर के पोर्टल https://portal.bamleshwari.org में पंजीयन कराना होगा। पोर्टल में पंजीयन कराने पर ई-पास मिलेगा, जिसे दिखाने पर ही श्रद्धालुओं को माता के दर्शन की अनुमति होगी। मंदिर ट्रस्ट समिति और प्रशासन ने इस बार भी पदयात्री, मीना बाजार और मेला प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है। बता दें कि 7 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सभी देवी मंदिरों में नवरात्रि की तैयारी अंतिम चरणों में है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर मंदिर ट्रस्ट की ओर से अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं।

Next Story