Begin typing your search above and press return to search.

पत्नी ने आरक्षक पति को छत से धक्का देकर मार डाला, छह माह बाद हुआ खुलासा…. पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी ने आरक्षक पति को छत से धक्का देकर मार डाला, छह माह बाद हुआ खुलासा…. पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
By NPG News

रायपुर 2 जुलाई 2020। छह माह पहले आरक्षक की छत से गिरकर हुई मौत मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरक्षक की मौत छत से गिरकर नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक आरक्षक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। मृतक आरक्षक कमल बघेल बेमेतरा में पदस्थ था और उरकुरा में रहता था।

दरअसल घटना खमतराई इलाके के उरकुरा की है। 24 जनवरी को आरक्षक कमल बघेल की घर के छत से गिरकर मौत हो गयी थी। इस मामले में मृतक के पिता ने उसकी पत्नी पर संदेह जाहिर करते हुये, इसकी जांच की मांग खमतराई पुलिस से की थी। इसी के आधार पर खमतराई पुलिस ने मृतक की पत्नी कीर्ति बंजारे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल करते हुये बताया कि उसका अपने पति कमल बघेल से अकसर विवाद होता रहता था। इस बात से वो काफी परेशान थी, मृतक बात बात पर उससे मारपीट करता था।

घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था, इस दौरान गुस्से में उसने अपने पति को छत से धक्का दे दिया था। घटना के बाद आरक्षक को अस्तताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी थी। वहीं इस मामले में खमतराई टीआई रमाकांत साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि आरोपिया कीर्ति बंजारे को गिरफतार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर आज न्यायालय पेश किया गया है।

Next Story