Begin typing your search above and press return to search.

Jio या Airtel में किसका है बेस्ट प्लान: 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा डेली डेटा, SMS सहित और भी बहुत कुछ…. जानिए

Jio या Airtel में किसका है बेस्ट प्लान: 200 रुपये से कम वाले प्रीपेड प्लान्स में मिल रहा डेली डेटा, SMS सहित और भी बहुत कुछ…. जानिए
X
By NPG News

नईदिल्ली 27 अप्रैल 2021. Jio और Airtel दोनों ही अपने-अपने यूजर्स को कम लागत वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही हैं। अगर आप प्रीपेड यूजर हैं और आप कम कीमत में एक शानदार प्लान खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज हम आपको जियो और एयरटेल के एंट्री लेवल यानी कम कीमत वाले प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत 200 रुपये से भी कम है।

Reliance Jio के लो-कॉस्ट प्रीपेड प्लान
>> रिलायंस जियो का पहला कम कीमत वाला प्लान 149 रुपये का है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1GB डेली डेटा और 100 एसएमएस डेली ऑफर करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिनों की है। यानी इस प्लान के साथ ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलेगा।

>> वहीं 199 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की होती है। यह प्लान रोज 1.5GB डेली डेटा के साथ आता है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस दिन के मिलते हैं। इसके अलावा इन दोनों प्लान्स के साथ सभी Jio ऐप्स (JioTV, JioSecurity, JioCinema, JioNews और JioCloud) का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Bharti Airtel के कम लागत वाले प्रीपेड प्लान्स
भारती एयरटेल के यूजर्स के पास 200 रुपये से कम में कई प्लान्स हैं जिनमें 19 रुपये, 129 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये और 199 रुपये के प्लान शामिल हैं।

>> एयरटेल के सबसे सस्ता प्लान जिसकी कीमत 19 रुपये है वह 2 दिनों के लिए 200MB डेटा के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें एयरटेल थैंक्स बेनेफिट्स के साथ-साथ एसएमएस बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

>> Airtel के 129 रुपये के प्लान की बात करें तो यह प्लान 24 दिनों वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को कुल 1GB डेटा दिया जाता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस दिए जाते हैं।

>> एयरटेल का 149 रुपये वाला 28 दिनों के लिए कुल 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलते हैं। बता दें कि कंपनी के 149 रुपये और 179 रुपये के प्लान में केवल एक अंतर है। यह अंतर है कि 179 रुपये वाले प्लान के साथ एयरटेल ‘भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस’ का 2 लाख रुपये के बीमा दे रही है।

>> Airtel का 199 रुपये वाला प्लान यूजर्स को 24 दिनों के लिए 1 जीबी डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रति दिन ऑफर करता है। ध्यान दें कि 19 रुपये वाले प्लान को छोड़कर एयरटेल के इन सभी प्लान्स के साथ एयरटेल एक्सट्रीम और अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल वर्जन का 1 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Next Story